Site icon AB News.Press

CHHATARPUR CRIME NEWS : छतरपुर में हैवानियत, 8 साल की बच्ची से दरिंदगी की कोशिश, नाकाम होने पर पत्थर से कुचलकर की हत्या

CHHATARPUR CRIME NEWS

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बड़ामलहरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। एक 45 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति ने 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की, और नाकाम रहने पर उसे पत्थर से बेरहमी से कुचल दिया। बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने पड़ोसी बालकृष्ण यादव को इस जघन्य अपराध के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बच्ची के साथ गलत हरकत की कोशिश की, लेकिन जब वह अपनी मंशा में नाकाम रहा, तो उसने बच्ची के सिर और चेहरे पर पत्थरों से हमला कर दिया।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

घटना के बाद बच्ची को खून से लथपथ हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन गहरी चोटों के चलते उसकी जान नहीं बच सकी। वहीं घटना की जानकारी लगते ही मौके पर एसपी, एडिशनल एसपी सहित भारी पुलिस अस्पताल पहुंचा। फिलहाल आरोपी बालकृष्ण यादव के खिलाफ पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी और एडिशनल एसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी के खिलाफ हत्या, दुष्कर्म की कोशिश और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

read more – Surajpur Road Accident : सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, दो मासूमों की मौत, 10 गंभीर घायल

 

Exit mobile version