Pawan Kalyan’s wife
तिरुमला। आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और जनसेना प्रमुख पवन कल्याण की पत्नी अन्ना कोनीदेला ने अपने बेटे की जान बचने की खुशी में तिरुमला मंदिर में बाल अर्पण कर मन्नत पूरी की। रूसी मूल की अन्ना ने भारतीय परंपरा का पालन करते हुए भगवान वेंकटेश्वर को समर्पण भाव से अपने बाल चढ़ाए और मंदिर परिसर में विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की।
Pawan Kalyan’s wife
सिंगापुर में हादसा, मांगी थी मन्नत
पवन और अन्ना का बेटा मार्क शंकर हाल ही में सिंगापुर में हुए एक समर कैंप हादसे का शिकार हुआ था। 8 अप्रैल को हुए इस अग्निकांड में मार्क को हाथ-पैरों में जलन और धुएं के कारण सांस लेने में तकलीफ हुई थी। जब उनका इलाज सफलतापूर्वक हुआ और वह खतरे से बाहर आए, तो अन्ना ने अपनी मन्नत पूरी करने का निर्णय लिया।
श्रद्धा और परंपरा की मिसाल बनी अन्ना
खास बात यह है कि अन्ना कोनीदेला रूसी ऑर्थोडॉक्स क्रिश्चियन पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखती हैं, लेकिन भारतीय संस्कृति और परंपराओं में गहरी आस्था रखते हुए उन्होंने तिरुमला मंदिर की सभी धार्मिक प्रक्रियाओं का पालन किया। उन्होंने पद्मावती कल्याण कट्टा में मुंडन कराते हुए अपने बाल भगवान वेंकटेश्वर को अर्पित किए।
Pawan Kalyan’s wife
इस दौरान अन्ना ने मंदिर ट्रस्ट TTD (तिरुमला तिरुपति देवस्थानम) के नियमों के तहत एक आधिकारिक घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर भी किए, जिसमें उन्होंने अपनी भक्ति और आस्था व्यक्त की।
पवन कल्याण ने जताया प्रधानमंत्री मोदी का आभार
इस पूरे घटनाक्रम के बाद पवन कल्याण ने सार्वजनिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। माना जा रहा है कि हादसे के दौरान भारत सरकार और विदेश मंत्रालय ने मार्क के इलाज और देखभाल में मदद की थी।

