CG Weather : अगले पांच दिन छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, बारिश और आंधी के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत

CG Weather : अगले पांच दिन छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, बारिश और आंधी के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत

CG Weather

रायपुर। लगातार झुलस रही छत्तीसगढ़ की धरती पर अब राहत की फुहारें पड़ने वाली हैं। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में अगले पांच दिनों तक मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने भारी बारिश, तेज हवा और गरज-चमक के साथ मेघगर्जन की संभावना जताई है।

तापमान में गिरावट का संकेत

भीषण गर्मी से जूझ रहे छत्तीसगढ़वासियों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों में तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। हालांकि, इसके बाद तापमान फिर बढ़ने के आसार भी जताए गए हैं।

इन जिलों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में रायपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, बिलासपुर सहित कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। बारिश के दौरान हल्की से मध्यम आंधी-तूफान की भी चेतावनी दी गई है।

लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत

पिछले कुछ दिनों से तापमान 40 डिग्री के ऊपर जा रहा था, जिससे लोगों को लू और तेज धूप की परेशानी झेलनी पड़ रही थी। अब बारिश की संभावना के चलते लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

read more – Raipur Nagar Nigam : रायपुर में दो मासूमों की मौत से हड़कंप, गड्ढे और सैप्टिक टैंक में गिरकर गई जान, नगर निगम ने अफसरों को थमाया नोटिस

 

Breaking News राज्य खबर