Sakti Dalit Youth : इंसानियत शर्मसार, छत्तीसगढ़ में दलित युवक की निर्वस्त्र कर बेरहमी से पिटाई, पानी के लिए भी तरसाया

Sakti Dalit Youth : इंसानियत शर्मसार, छत्तीसगढ़ में दलित युवक की निर्वस्त्र कर बेरहमी से पिटाई, पानी के लिए भी तरसाया

Sakti Dalit Youth

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक दिल दहला देने वाली और मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़े रबेली में एक दलित युवक के साथ निर्मम और अमानवीय अत्याचार किया गया।

READ MORE – CYBER ​​FRAUD : सब्ज़ी से साइबर तक, सब्जी वाला निकला साइबर ठग, बैंक मैनेजर की मिलीभगत से रचा करोड़ों का खेल

जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक ग्राम देवगांव का निवासी है। 9 अप्रैल की शाम वह किसी कार्य से बड़े रबेली गांव गया था, जहाँ उसका वहां के कुछ युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया और रात भर उसे बेरहमी से पीटा।

Sakti Dalit Youth

लेकिन बर्बरता यहीं नहीं थमी।

अगले दिन सुबह युवक को निर्वस्त्र कर पूरे गांव के सामने फिर से पीटा गया। इस दौरान युवक पानी के लिए तड़पता रहा, उसने कई बार लोगों से पानी मांगा, मगर किसी ने उसे एक घूंट तक नहीं दिया। उसकी प्यास, पीड़ा और चीखें गांववालों के लिए तमाशा बनी रहीं — और कोई भी उसे बचाने आगे नहीं आया।

इस अमानवीय हमले में युवक के सिर, आंख और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। वर्तमान में उसे रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

Sakti Dalit Youth

घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने आम जनता के साथ-साथ प्रशासन को भी झकझोर कर रख दिया है।

इस घटना पर सक्ति एसडीओपी मनीष कुंवर का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा, “मामले की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली है। पीड़ित का बयान लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।”

क्यों है ये मामला बेहद गंभीर?
  • यह घटना SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत एक गंभीर अपराध है।
  • निर्वस्त्र कर मारपीट करना न सिर्फ शारीरिक, बल्कि मानसिक और सामाजिक रूप से भी किसी व्यक्ति को तोड़ देने जैसा है।
  • गांव वालों की मौन सहमति भी अपराध की श्रेणी में आती है।
  • यह घटना दिखाती है कि जातिवाद, हिंसा और संवेदनहीनता का ज़हर अब भी समाज में गहराई से फैला हुआ है।

READ MORE – Laapataa Ladies Star Nitanshi Goel : रैंप पर संस्कार, नितांशी गोयल ने छुए हेमा मालिनी के पैर, सुष्मिता सेन को लगाया गले – फैंस हुए मुरीद!

Breaking News News and Politics क्राइम न्यूज राज्य खबर वायरल