RAID 2 Trailer : अजय देवगन की ‘Raid 2’ का धुआंधार ट्रेलर लॉन्च, इस बार रितेश देशमुख के घर पड़ेगी रेड, एंड में होगा बड़ा ट्विस्ट!

RAID 2 Trailer : अजय देवगन की ‘Raid 2’ का धुआंधार ट्रेलर लॉन्च, इस बार रितेश देशमुख के घर पड़ेगी रेड, एंड में होगा बड़ा ट्विस्ट!

RAID 2 Trailer

ट्रेलर की हाईलाइट्स:
  • अजय देवगन का वही दमदार स्टाइल और दबंग डायलॉग्स।
  • रितेश देशमुख का चौंकाने वाला नेगेटिव रोल।
  • तमन्ना भाटिया का ग्लैमरस आइटम सॉन्ग।
  • वाणी कपूर एक खास रोल में नजर आएंगी।
  • सौरभ शुक्ला और सुप्रिया पाठक जैसे मंझे हुए कलाकार।

मुंबई। अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म Raid का सीक्वल Raid 2 अब रिलीज़ के लिए पूरी तरह तैयार है। और आज ट्रेलर लॉन्च होते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। इस बार एक्शन, सस्पेंस और थ्रिल का तगड़ा डोज़ देखने को मिलेगा, क्योंकि अमय पटनायक (Ajay Devgn) की सीधी भिड़ंत होने जा रही है दादा मनोहर भाई यानी Riteish Deshmukh से जो इस फिल्म के पावरफुल विलेन बने हैं।

read more – Share Market : सोमवार को मातम, मंगलवार को मुस्कान, शेयर बाजार की रोलरकोस्टर राइड! डूबते निवेशकों को मिली राहत की सांस

ट्रेलर की शुरुआत होती है रेड से, लेकिन इस बार अमय पटनायक के सामने एक ऐसा विरोधी है, जो सिर्फ पावरफुल ही नहीं, बल्कि चालाक भी है। फिल्म में जहां एक ओर आयकर छापों का सिलसिला है, वहीं दूसरी ओर कहानी में ऐसा ट्विस्ट है जो दर्शकों को चौंका देगा, लेकिन वो सस्पेंस तो फिल्म में ही खुलेगा। Raid 2 का निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है और फिल्म 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।

Breaking News Knowledge