Site icon AB News.Press

Aaj Ka Rashifal 08 April : आज का दिन लाएगा नई उम्मीदें या चुनौतियाँ? आज किस्मत का सितारा किसका चमकेगा? जानिए आज क्या कहती है आपकी किस्मत…

Aaj Ka Rashifal 08 April

रायपुर। हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग अपने राशिफल के बारे में जानने के लिए बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल कैसा होगा। दैनिक राशिफल हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को आज के दिन क्या कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है।

जैसा कि सभी जानते है कि हर राशि का एक स्वामी गृह होता है। तो हर दिन का राशिफल ग्रह गोचर पर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है। हालांकि दुनिया भर में करोड़ों लोग एक ही नाम राशि के होते हैं तो जरूरी नहीं सभी का फलादेश एक जैसा हो। तो चलिए बताते हैं आज आपकी राशि में क्या-क्या है?

सबसे पहले बात मेष राशि की

मेष राशिफल बताता है कि इस राशि के जातकों को आज के दिन पढ़ाई में सफलता मिलेगी। दोस्तों से मिलकर दिन अच्छा बीतेगा। पार्टनर को बाहर घुमाने ले जाएं, तो मूड ठीक रहेगा। कामों को समझदारी से पूरा करेंगे। शाम को घूमने का प्लान बन सकता है। आमदनी और व्यापार में फायदा होगा। सुबह थोड़ा दबाव रहेगा, लेकिन दोपहर के बाद हल्का महसूस करेंगे।

वृष राशि

वृष राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं तो ध्यान रखें कि वह विवादित न हो। पैरों में दर्द हो सकता है और नर्वस सिस्टम कमजोर रहेगा। पिता या भाई से अनबन हो सकती है, थोड़ी दूरी बनाकर रखें। करीबी दोस्त से धोखा भी मिल सकता है। पत्नी या प्रेमिका से प्यार का इज़हार करने का सही समय है, देर न करें।

मिथुन राशि

आज मिथुन राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज के दिन किसी विवाद से दूर रहें, मान-सम्मान पर असर पड़ सकता है। पैसा कमाने में ध्यान रहेगा और परिवार की जिम्मेदारियां भी निभाएंगे। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। पैतृक संपत्ति मिल सकती है। कार्यस्थल पर सम्मान मिलेगा, तरक्की होगी। प्यार में भावुक हो सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशिफल बताता है कि इस राशि के जातकों के स्वास्थ्य पर आंशिक असर पड़ेगा, पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है। कोल्ड या कफ हो सकता है। मेहनत से काम में सफलता मिलेगी। दोस्तों की मदद से कोई काम आसान हो जाएगा। दिन सुख-सुविधाएं जुटाने में बीतेगा। शादी और प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि

आज का सिंह राशिफल बताता है कि इस राशि के जातकों का आज के दिन मित्रों से विवाद हो सकता है। विद्यार्थी किसी परीक्षा में सफलता पाएंगे। तकनीकी पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। व्यापार में नुकसान हो सकता है, सावधान रहें। पेपर वर्क में गलती न करें। ससुराल पक्ष से रिश्ते और मजबूत होंगे।

कन्या राशि

आज का कन्या राशिफल बताता है कि इस राशि के जातकों को आज के दिन आंखों की परेशानी हो सकती है। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने के लिए समय अच्छा है, लेकिन सोच समझकर फैसला लें। बिज़नेस में पार्टनरशिप करना फायदेमंद रहेगा। समाज में सम्मान मिलेगा। दुश्मन परास्त होंगे। जीवनसाथी से विवाद न करें।

तुला राशि

आज का तुला राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज के दिन गुस्से पर कंट्रोल रखें, वरना रिश्ते बिगड़ सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा, काम पूरे होंगे। मन थोड़ा परेशान रहेगा। लॉ, इंजीनियरिंग और फैशन से जुड़े लोगों को फायदा होगा। पार्टनर के परिवार की जिम्मेदारी निभानी होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशिफल बताता है कि इस राशि के जातकों का आज के दिन आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। पुलिस, डिफेंस से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। सोने के व्यापारियों को मेहनत ज्यादा करनी होगी। कार्यों की सराहना होगी। मनचाही सुख-सुविधाएं मिलेंगी। पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी। विवाह को लेकर थोड़ा रुकें, जल्दबाजी में पार्टनर बेमन का मिल सकता है।

 

धनु राशि

धनु राशि फल बताता है कि इस राशि के जातकों के लिए आज के दिन मित्र, सहयोगी और रिश्तेदार मददगार साबित होंगे। कोर्ट केस में जीत मिल सकती है। मीडिया, कपड़ा और चांदी के व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। खर्च ज्यादा होंगे, बजट बिगड़ सकता है। रिश्तों में मिठास बनाए रखें। पत्नी से पंगा न लेंवे।

मकर राशि

आज का मकर राशिफल बताता है कि इस राशि के जातकों की आज के दिन धन से जुड़ी उलझनें दूर होंगी। घर पर मेहमान आ सकते हैं, व्यस्तता रहेगी। आपका व्यक्तित्व असरदार रहेगा। घर और ऑफिस दोनों जगह आपकी बात मानी जाएगी। कोई पूराना सपना पूरा होगा। मसालेदार खाने से पेट बिगाड़ सकता है। युवा मन प्रेमी के लिए परेशान रह सकता है। लव लाइफ में बहस से बचें।

कुंभ राशिफल

आज का कुंभ राशिफल बताता है कि आज इस राशि के जातकों की पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। पूजा-पाठ और आध्यात्म में मन लगेगा। आज आप क्रिएटिव कामों में दिलचस्पी लेंगे, मूड रोमांटिक रहेगा। शाम को बाहर जाने का प्लान बन सकता है। बिज़नेस में फायदा होगा। जीवनसाथी को समय दें।

मीन राशि

मीन राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज के दिन आज हिम्मत से काम लें। मन में चिंता और नकारात्मक विचार रह सकते हैं। इमोशनल न हों, कोई फायदा उठा सकता है। सेहत थोड़ी खराब रह सकती है। चांदी पहनना शुभ रहेगा। पैसे की स्थिति अच्छी रहेगी। प्यार में अच्छा समय बिताने का योग है।

Exit mobile version