Site icon AB News.Press

Raipur B.Ed Assistant Teachers Protest : 2621 फीट लंबी चुनरी यात्रा, समायोजन की मांग को लेकर B.Ed शिक्षकों का आंदोलन जारी

Raipur B.Ed Assistant Teachers Protest

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समायोजन और सेवा सुरक्षा की मांग को लेकर B.Ed सहायक शिक्षकों का आंदोलन गुरुवार को 111वें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर शिक्षकों ने 2621 फीट लंबी चुनरी यात्रा निकाली, जो ISBT बस स्टैंड भाठागांव से शीतला माता मंदिर तक पहुंची। आंदोलनकारी शिक्षकों ने इसे श्रद्धा और संघर्ष का प्रतीक बताया और सरकार से जल्द उनकी मांगों पर फैसला लेने की अपील की।

read more – Waqf Amendment Bill : वक्फ संशोधन विधेयक 2025, संसद से पारित, अब राष्ट्रपति की मंजूरी का इंतजार

“यह लड़ाई सिर्फ नौकरी की नहीं, आत्मसम्मान की है”

चुनरी यात्रा में शामिल महिला शिक्षकों ने कहा कि यह केवल रोजगार का मुद्दा नहीं, बल्कि आत्मसम्मान और न्याय की लड़ाई है। शिक्षिका गायत्री देवी मिंज ने कहा, “मैंने घर और स्कूल दोनों जगह अपने विद्यार्थियों को संभाला, लेकिन अब हमें अपने हक के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। हमें उम्मीद है कि सरकार हमारी मांगों को समझेगी।”

निकिता देशमुख ने कहा कि नवरात्रि में जहां देवियों की पूजा हो रही है, वहीं शिक्षिकाएं अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि “जब शिक्षिकाएं भी नारी शक्ति का प्रतीक हैं, तो उनकी मांगों को अनदेखा क्यों किया जा रहा है?”

Raipur B.Ed Assistant Teachers Protest

आज हो सकती है बड़ा फैसला लेने वाली बैठक

शिक्षकों के इस आंदोलन को लेकर सरकार ने 3 जनवरी 2025 को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया था। इस समिति की दूसरी बैठक शुक्रवार, 4 अप्रैल को प्रस्तावित है, जिसमें समायोजन को लेकर ठोस निर्णय की उम्मीद जताई जा रही है।

आंदोलनकारी शिक्षकों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार पर भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद है। जनता का भी इस आंदोलन को समर्थन मिल रहा है, जिससे शिक्षकों के संघर्ष को और ताकत मिल रही है।

Raipur B.Ed Assistant Teachers Protest

निकाय चुनाव से पहले शुरू हुआ था आंदोलन

वहीं अब शिक्षकों की नजरें आज होने वाली उच्चस्तरीय समिति की बैठक पर टिकी हैं। यदि सरकार जल्द कोई ठोस निर्णय नहीं लेती, तो शिक्षकों का कहना है कि वे अपना आंदोलन और तेज करेंगे।

read more – Manoj Kumar Death : ‘भारत कुमार’ मनोज कुमार का 87 वर्ष की उम्र में निधन

 

Exit mobile version