Site icon AB News.Press

AGTF BIG ACTION : दुबई से दबोचा गया लॉरेंस गैंग का गुर्गा, AGTF की बड़ी कार्रवाई

AGTF BIG ACTION

जयपुर। राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने लॉरेंस विश्नोई-रोहित गोदारा गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंग के मुख्य ऑपरेटर आदित्य जैन उर्फ टोनी को दुबई से गिरफ्तार कर लिया है। आदित्य जैन पर राजस्थान में धमकी भरे कॉल, जबरन वसूली, गोलीबारी और कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के गंभीर आरोप हैं। उसे शुक्रवार (4 अप्रैल) को जयपुर लाया गया, जहां शुरुआती पूछताछ के बाद नागौर भेज दिया गया है।

read more – Chhattisgarh Congress : दिल्ली में कांग्रेस जिला अध्यक्षों की बैठक, रायगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला का फूटा गुस्सा, गुटबाजी पर जताई नाराजगी

गौरतलब है कि पुलिस को लंबे समय से राजस्थान में धमकी भरे फोन कॉल्स की शिकायतें मिल रही थीं। जांच में सामने आया कि ये कॉल्स दुबई से किए जा रहे थे। इसके बाद डीआईजी योगेश यादव के निर्देश पर रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाया गया और इंटरपोल के जरिए सीबीआई ने यूएई प्रशासन से संपर्क किया।

AGTF BIG ACTION

यूएई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आदित्य जैन को हिरासत में लिया, जिसके बाद AGTF की एक विशेष टीम उसे लेने दुबई भेजी। एएसपी सिद्धांत शर्मा के नेतृत्व में रविंद्र प्रताप सिंह, सुनील जांगिड़, कमलेश, रमेश और सन्नी की टीम ने उसे भारत लाने में सफलता हासिल की।

लॉरेंस गैंग के लिए दुबई से चला रहा था ऑपरेशन

AGTF BIG ACTION

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अब लॉरेंस गैंग के अन्य सक्रिय बदमाशों, फाइनेंसरों और नेटवर्क से जुड़ी जानकारियां जुटाएगी। आदित्य से गैंग के राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में चल रहे ऑपरेशन को लेकर भी पूछताछ की जाएगी। ADG दिनेश एमएन ने कहा कि इस गिरफ्तारी से लॉरेंस गैंग के कई बड़े राज खुल सकते हैं और आने वाले समय में गैंग के बाकी सदस्यों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।

AGTF की यह कार्रवाई राजस्थान में संगठित अपराधों पर लगाम लगाने की दिशा में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। इस गिरफ्तारी से लॉरेंस विश्नोई-रोहित गोदारा गैंग की गतिविधियों पर गहरी चोट पहुंच सकती है। अब पुलिस को उम्मीद है कि इस ऑपरेशन से गैंग के अन्य अपराधियों को पकड़ने में भी मदद मिलेगी।

read more – BIMSTEC Summit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में हुए शामिल, थाईलैंड और श्रीलंका दौरे से क्षेत्रीय सहयोग को मिलेगी नई दिशा

 

 

 

Exit mobile version