Site icon AB News.Press

Encounter On Dantewada Bijapur Border : दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर बड़ा एनकाउंटर, महिला नक्सली ढेर

Encounter On Dantewada Bijapur Border

INSAS राइफल और गोला-बारूद बरामद, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

दंतेवाड़ा/बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में जवानों ने एक महिला नक्सली को मार गिराया। घटनास्थल से INSAS राइफल, गोला-बारूद और नक्सलियों के दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री बरामद हुई है।

कैसे हुई मुठभेड़?

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह सुरक्षाबलों की एक टीम नक्सल विरोधी अभियान के तहत जंगल की ओर रवाना हुई थी। करीब 9 बजे जवानों का सामना घात लगाए बैठे नक्सलियों से हुआ। दोनों ओर से भारी गोलीबारी शुरू हो गई। जहा जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एक महिला नक्सली को मार गिराया।

Encounter On Dantewada Bijapur Border

इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

सूत्रों के मुताबिक मुठभेड़ अभी भी रुक-रुक कर जारी है। सुरक्षाबल पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मारे गए नक्सली की पहचान की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि वह किसी बड़े नक्सली संगठन से जुड़ी थी या नहीं।

पिछले दिनों बढ़ी हैं नक्सली गतिविधियां

बीते कुछ महीनों में छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में नक्सली गतिविधियां बढ़ी हैं। सुरक्षाबल लगातार ऑपरेशन चला रहे हैं और कई बड़े नक्सली कमांडरों को मार गिराने में सफल हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षाबलों को अंदेशा है कि इलाके में और भी नक्सली छिपे हो सकते हैं, इसलिए पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।

read more – Chaitra Navratri 2025 Day 2 : मां ब्रह्मचारिणी की आराधना से मिलती है कठिन तप की शक्ति, जानें नवरात्रि के दूसरे दिन का महत्व

Exit mobile version