CG NEWS : बिलासपुर में डीजे बना मुसीबत! तेज़ आवाज से मकान का छज्जा गिरा, 5 घायल, 4 मासूम शामिल

CG NEWS : बिलासपुर में डीजे बना मुसीबत! तेज़ आवाज से मकान का छज्जा गिरा, 5 घायल, 4 मासूम शामिल

CG NEWS

बिलासपुर। मस्तूरी थाना क्षेत्र के मल्हार के केंवटपारा में रविवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। हिंदू नववर्ष की शोभायात्रा के दौरान डीजे की तेज़ आवाज़ और भारी बेस के कंपन से एक मकान का छज्जा भरभराकर गिर गया, जिससे वहां खड़े 5 लोग इसकी चपेट में आ गए। घायलों में 4 मासूम बच्चे भी शामिल हैं।

हादसा कैसे हुआ?

जानकारी के मुताबिक, रविवार रात करीब 8:30 बजे हिंदू नववर्ष के अवसर पर शोभायात्रा केंवटपारा पहुंची। इस दौरान ज़ोरदार डीजे बज रहा था, जिसकी कंपन से टुकेश केंवट के पुराने और कमजोर मकान का छज्जा अचानक गिर गया।

CG NEWS

घायलों की स्थिति

हादसे में चंद्रशेखर केंवट (25), प्रशांत केंवट (11), दीपक केंवट (15), दीपेश केंवट (14) और हेमंत कैवर्त (13) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया गया।

पुलिस की कार्रवाई

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और डीजे संचालक की तलाश में जुट गई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि डीजे का साउंड बहुत तेज़ था, जिससे कंपन पैदा हुई और छज्जा गिर गया। प्रशासन अब इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की तैयारी कर रहा है।

वहीं एक बार फिर इस घटना से यह सवाल खड़ा हो गया है कि क्या तेज़ आवाज़ में डीजे बजाना सुरक्षित है?

read more – Eid ul Fitr 2025 Celebration : देशभर में ईद का जश्न, नमाज, विरोध और भाईचारे की मिसाल

Breaking News News and Politics क्राइम न्यूज राज्य खबर