Site icon AB News.Press

PM Modi Mann Ki Baat : प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में दी त्योहारों की शुभकामनाएं, बचपन की यादें भी की साझा

PM Modi Mann Ki Baat

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 120वें एपिसोड में देशवासियों को चैत्र नवरात्र, गुड़ी पाड़वा और हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने अपने बचपन की गर्मियों की छुट्टियों की यादें भी साझा कीं और देशवासियों से त्योहारों को उल्लास के साथ मनाने की अपील की।

read more – Hardik Pandya IPL 2025 : हार्दिक पांड्या पर स्लो ओवर रेट के चलते 12 लाख का जुर्माना, BCCI ने जारी किया बयान

प्रधानमंत्री ने कहा, “आज बहुत पावन दिन है, मुझे आपसे ‘मन की बात’ करने का अवसर मिला है। आज से चैत्र नवरात्र और भारतीय नववर्ष की शुरुआत हो रही है। इस बार विक्रम संवत 2082 प्रारंभ हो रहा है।’’

PM Modi Mann Ki Baat

उन्होंने विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों का जिक्र करते हुए कहा कि कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में उगादि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है, जबकि महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा का उत्सव है। आने वाले दिनों में असम में ‘रोंगाली बिहू’, बंगाल में ‘पोइला बोइशाख’ और कश्मीर में ‘नवरेह’ मनाया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने 13 से 15 अप्रैल के बीच देशभर में त्योहारों की धूमधाम का उल्लेख करते हुए कहा कि ईद का त्योहार भी निकट आ रहा है, जिससे यह महीना पूरी तरह से उत्सवों से भरा रहेगा। उन्होंने देशवासियों को इन सभी त्योहारों की शुभकामनाएं दीं।

इसके अलावा, उन्होंने गर्मियों की छुट्टियों का जिक्र करते हुए अपने बचपन की यादें साझा कीं और कहा कि गर्मी की छुट्टियां बच्चों के लिए सीखने और नई चीजें खोजने का अच्छा समय होता है। उन्होंने सभी से इन पलों का पूरा आनंद लेने की अपील की। ‘मन की बात’ का यह एपिसोड देशभर में काफी चर्चा में रहा और सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर उत्साह देखने को मिला।

read more – PM Narendra Modi Chhattisgarh Visit : प्रधानमंत्री मोदी छत्तीसगढ़ को देंगे बड़ी सौगात, 11 रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

Exit mobile version