Site icon AB News.Press

Operation Brahma : भारत ने क्यों चुना ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ नाम? म्यांमार की मदद का नया अध्याय

Operation Brahma

म्यांमार में आए विनाशकारी भूकंप के बाद भारत ने तेजी से राहत कार्य शुरू करते हुए ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ के तहत 15 टन से अधिक राहत सामग्री और बचाव दल भेजे हैं। भारतीय वायुसेना के सी-130 जे विमान ने यांगून और नेपीडॉ में राहत सामग्री पहुंचाई। इस मिशन के जरिए भारत ने न केवल मानवीय सहायता का परिचय दिया, बल्कि पड़ोसी देशों के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने का संदेश भी दिया।

READ MORE – CG Naxal Surrender : 50 नक्सलियों का ऐतिहासिक आत्मसमर्पण, बीजापुर एसपी कार्यालय में किया सरेंडर

Operation Brahma

वहीं विशेषज्ञों का मानना है कि यह ऑपरेशन भारत की ‘पड़ोसी पहले’ नीति का हिस्सा है और इससे दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत होंगे। चीन की बढ़ती दखल के बीच भारत अपने पड़ोसियों को यह भरोसा दिलाने की कोशिश कर रहा है कि वह हर संकट की घड़ी में उनके साथ खड़ा है।

गौरतलब है कि भारत का ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ न केवल मानवीय सहायता का एक बड़ा उदाहरण है, बल्कि इससे भारत और म्यांमार के रिश्तों को भी नई मजबूती मिलेगी। यह मिशन दर्शाता है कि भारत क्षेत्र में स्थिरता और सहयोग को प्राथमिकता देता है।

READ MORE – Chhattisgarh News : तेज रफ्तार का कहर! पीएम मोदी के कार्यक्रम में जा रही बोलेरो पुल से गिरी, दो की मौत

Exit mobile version