Chhattisgarh News : तेज रफ्तार का कहर! पीएम मोदी के कार्यक्रम में जा रही बोलेरो पुल से गिरी, दो की मौत

Chhattisgarh News : तेज रफ्तार का कहर! पीएम मोदी के कार्यक्रम में जा रही बोलेरो पुल से गिरी, दो की मौत

Chhattisgarh News

मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। मनेन्द्रगढ़ से बिलासपुर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे जा गिरी, जिससे एक महिला राहगीर और बोलेरो सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में जा रहे थे कार्यकर्ता

मिली जानकारी के अनुसार, बोलेरो में सवार भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिलासपुर के मोहभाठा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। तभी कोटमी के पास सोन नदी पर बने पुलिया में वाहन अनियंत्रित हो गया और हादसा हो गया।

Chhattisgarh News

कैसे हुआ हादसा?

स्थानीय लोगों के मुताबिक, बोलेरो बहुत तेज गति में थी और जिस जगह यह दुर्घटना हुई, वहां पुलिया काफी संकरी है और मोड़ भी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बोलेरो चालक तेज रफ्तार में नियंत्रण खो बैठा और राह चल रही महिला को टक्कर मारते हुए पुलिया से नीचे गिर गया। महिला फूल विसर्जन के लिए सोन नदी जा रही थी।

घायलों का इलाज जारी

हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और उचित इलाज के निर्देश दिए।

Chhattisgarh News

पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे

गौरतलब है कि इससे पहले भी 2023 में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की कार बिलासपुर के कारीआम केंदा घाटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हुए थे।

सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल

इस हादसे के बाद एक बार फिर से सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया के पास सुरक्षा उपायों की कमी है, जिससे हादसे होते रहते हैं। प्रशासन को इस ओर तत्काल ध्यान देना चाहिए।

READ MORE – President Vladimir Putin : मास्को में बड़ा धमाका, राष्ट्रपति पुतिन के काफिले की कार में ब्लास्ट, हत्या की साजिश या हादसा?

Breaking News News and Politics क्राइम न्यूज राज्य खबर