Kathua Encounter : कठुआ में आतंकियों के खिलाफ मुठभेड़ जारी, एक नाबालिग लड़की घायल, ऑपरेशन में सेना-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

Kathua Encounter : कठुआ में आतंकियों के खिलाफ मुठभेड़ जारी, एक नाबालिग लड़की घायल, ऑपरेशन में सेना-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

Kathua Encounter

कठुआ। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर के सान्याल गांव में सोमवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। खुफिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्षेत्र में 4-5 आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना पर भारतीय सेना के राइजिंग स्टार कोर और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त रूप से इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान (CASO) शुरू किया।

अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक जैसे ही सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया, आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिससे यह ऑपरेशन मुठभेड़ में बदल गया। इसी दौरान गोलीबारी में एक नाबालिग लड़की घायल हो गई, जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Kathua Encounter

अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास घुसपैठ की कोशिश नाकाम करने की कोशिश

यह ऑपरेशन अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) के बेहद करीब चल रहा है। राइजिंग स्टार कोर के बयान के अनुसार, हाल ही में 4-5 नए घुसपैठियों की गतिविधि को ट्रैक करने के बाद यह कार्रवाई शुरू की गई। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और अतिरिक्त टुकड़ियों को भी मौके पर रवाना किया गया है, जिससे यह स्पष्ट है कि ऑपरेशन को अंजाम तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही।

17 मार्च को कुपवाड़ा में भी हुई थी मुठभेड़

इससे पहले 17 मार्च को कुपवाड़ा जिले के क्रुम्हूरा गांव में भी आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। उस ऑपरेशन में भी आतंकियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद CASO चलाया गया था, जो गोलीबारी में बदल गया।

Kathua Encounter

क्षेत्र में हाई अलर्ट, नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील

सुरक्षा बलों ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे मुठभेड़ वाले क्षेत्र से दूर रहें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

Breaking News National News and Politics