Sushant Singh Rajput Case : 4 साल की तलाश का अंत, रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत, CBI ने हटाए सारे आरोप, सुशांत को मिला न्याय?

Sushant Singh Rajput Case : 4 साल की तलाश का अंत, रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत, CBI ने हटाए सारे आरोप, सुशांत को मिला न्याय?

Sushant Singh Rajput Case

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के लगभग पांच साल बाद केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने इस मामले में अपनी फाइनल क्लोजर रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल कर दी है। इस रिपोर्ट में CBI ने साफ कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत आत्महत्या थी और इसमें कोई हत्या या आपराधिक षड्यंत्र नहीं पाया गया है।

read more – Sunita Williams Return : सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर के ओवरटाइम पर ट्रंप का बड़ा ऐलान, बोले– “मैं अपनी जेब से दूंगा भुगतान”

CBI रिपोर्ट के 5 बड़े पॉइंट्स
  • सुशांत ने खुदकुशी की, किसी ने मजबूर नहीं किया – किसी व्यक्ति द्वारा उकसाने या दबाव डालने के कोई प्रमाण नहीं।
  • रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को क्लीन चिट – जांच में इन पर लगे सभी आरोप निराधार पाए गए।
  • कोई आपराधिक एंगल या फाउल प्ले नहीं – हत्या, जबरदस्ती या अन्य साजिश की संभावना खारिज।
  • AIIMS की फॉरेंसिक रिपोर्ट का समर्थन – हत्या या ज़हर देने की थ्योरी को खारिज किया गया।
  • सोशल मीडिया और डेटा जांच – अमेरिका भेजे गए डेटा में कोई छेड़छाड़ नहीं पाई गई।

Sushant Singh Rajput Case

CBI की जांच कैसे हुई?
  • CBI ने घटना स्थल की बार-बार जांच की।
  • AIIMS के फॉरेंसिक विशेषज्ञों से शव की ऑटोप्सी रिपोर्ट की गहराई से समीक्षा करवाई।
  • सुशांत के फोन, लैपटॉप, और सोशल मीडिया डेटा की फॉरेंसिक जांच अमेरिका में करवाई गई।
  • किसी प्रकार के डेटा में छेड़छाड़ या धमकी का कोई सबूत नहीं मिला।
क्या है सुशांत सिंह राजपूत मौत का पूरा मामला?

14 जून 2020 – मौत की खबर ने देश को झकझोरा : साल 2020 में जब कोविड-19 लॉकडाउन के कारण पूरा देश घरों में बंद था, उसी दौरान एक चौंकाने वाली खबर आई। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में फंदे से लटका मिला। उनकी उम्र मात्र 34 साल थी। शुरुआत में इसे आत्महत्या माना गया और मुंबई पुलिस ने इसी एंगल से जांच शुरू की।

वहीं सुशांत की गर्लफ्रेंड रह चुकीं रिया चक्रवर्ती ने खुद इस मामले में गृहमंत्री अमित शाह से CBI जांच की मांग की थी। तो वहीं दूसरी ओर, सुशांत के परिजनों ने रिया पर गंभीर आरोप लगाते हुए पटना में FIR दर्ज करवाई। आरोपों में शामिल थे-आत्महत्या के लिए उकसाना, धोखाधड़ी, पैसे की चोरी, सुशांत को अवैध रूप से बंधक बनाना

Sushant Singh Rajput Case

इन आरोपों के बाद रिया चक्रवर्ती को लंबी जांच और कड़ी पूछताछ का सामना करना पड़ा। उन्हें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) द्वारा ड्रग्स केस में भी गिरफ्तार किया गया था, हालांकि बाद में जमानत मिल गई। वहीं CBI ने अपनी रिपोर्ट अदालत में सौंप दी है। अब अदालत तय करेगी कि CBI की रिपोर्ट को स्वीकार किया जाए या फिर आगे कोई और जांच हो।

CBI की रिपोर्ट ने इस लंबे और भावनात्मक केस में कई अटकलों और साजिशों पर विराम लगाने की कोशिश की है। सुशांत के चाहने वालों और देशभर में इस केस पर नजर रख रहे लोगों के लिए यह रिपोर्ट एक स्पष्ट जवाब के तौर पर आई है, लेकिन अदालत की अंतिम मुहर अब भी बाकी है।

read more – Saharanpur News : सहारनपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, भाजपा नेता ने पत्नी और चार बच्चों को मारी गोली, दो की मौत

 

Breaking News National News and Politics