Site icon AB News.Press

Saharanpur News : सहारनपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, भाजपा नेता ने पत्नी और चार बच्चों को मारी गोली, दो की मौत

Saharanpur News

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिले के गंगोह थाना क्षेत्र के सांगाठेड़ा गांव में भाजपा कार्यकर्ता योगेश रोहिल्ला ने अपनी पत्नी और चार बच्चों को गोली मार दी।

read more – Ratlam News : रतलाम हाईवे पर बड़ा हादसा टला, जलते कंटेनर से ड्राइवर ने बचाई 6 कारें, सूझबूझ से टला बड़ा नुकसान

गोली लगने से दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी और दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि, कुछ सूत्रों के मुताबिक चारों बच्चों की मौत हो चुकी है, लेकिन पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।

Saharanpur News

वारदात के बाद आरोपी ने खुद थाने फोन कर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी लाइसेंसी पिस्टल जब्त कर ली गई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, जिससे गुस्से में आकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है, और फॉरेंसिक टीम ने भी मौके की जांच की है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

इस घटना पर गंगोह विधायक किरत सिंह ने इसे “दर्दनाक” बताया और कहा कि, “यह इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना है, पार्टी से जुड़ाव मुद्दा नहीं है।”

Exit mobile version