Site icon AB News.Press

BJP Meeting : रायपुर में आज भाजपा की बड़ी बैठक, निकाय चुनाव की जीत का होगा जश्न

BJP Meeting

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज भारतीय जनता पार्टी की बड़ी बैठक आयोजित की जा रही है। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक यह बैठक दोपहर 2 बजे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव की अध्यक्षता में कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होगी। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत पार्टी के प्रभारी और प्रदेशभर के सैकड़ों नेता शामिल होंगे।

बैठक में नगर निगमों के महापौर, नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, साथ ही सभापति भी मौजूद रहेंगे। इस बैठक का प्रमुख उद्देश्य हाल ही में हुए निकाय और पंचायत चुनावों में पार्टी की शानदार जीत का जश्न मनाना और आगे की रणनीति तय करना है।

BJP Meeting

सूत्रों से मिली जानकारी के के मुताबिक, इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर भी मंथन किया जा सकता है। भाजपा ने निकाय चुनावों में जो बढ़त हासिल की है, उसे संगठनात्मक मजबूती में कैसे बदला जाए। इस पर भी चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।

वहीं पार्टी नेताओं का कहना है कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और सरकार की जनहितकारी योजनाओं का परिणाम है। बैठक में विजयी प्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया जा सकता है।

READ MORE – CHHATTISGARH BUDGET SESSION : छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र, 17वें दिन सदन में लोकतंत्र सेनानियों को मिलेगा सम्मान, 75 ध्यानाकर्षण लगाए गए

 

Exit mobile version