Punjab Jalandhar Encounter : जालंधर में एक ही दिन में दो एनकाउंटर, दहशत के साए में शहर, ISI कनेक्शन से खलबली

Punjab Jalandhar Encounter : जालंधर में एक ही दिन में दो एनकाउंटर, दहशत के साए में शहर, ISI कनेक्शन से खलबली

Punjab Jalandhar Encounter

जालंधर। पंजाब के जालंधर में सोमवार का दिन सनसनी, दहशत और पुलिस कार्रवाई से भरा रहा। एक ही दिन में हुए दो एनकाउंटर ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। मामले की गंभीरता इस बात से समझी जा सकती है कि पुलिस ने आतंक फैलाने की साजिश में शामिल दो आरोपियों को मुठभेड़ में ढेर करने की कोशिश की, जिनके तार सीधे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े पाए गए हैं।

ग्रेनेड हमले की गूंज और गिरफ्तारी

घटना की शुरुआत हुई यूट्यूबर रोजर संधू के घर पर हुए ग्रेनेड हमले से। इस हमले में संधू बाल-बाल बचे, लेकिन पूरे इलाके में डर का माहौल बन गया। इस मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए हरियाणा के यमुनानगर से हार्दिक कंबोज को गिरफ्तार किया।

Punjab Jalandhar Encounter

ISI से रिश्ते और बड़ा खुलासा

गिरफ्तारी के बाद डीआईजी सिंगला ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि हार्दिक के संबंध वांटेड आतंकी जीशान अख्तर से हैं, जो उसे शहजाद भट्टी तक लेकर गया — और शहजाद भट्टी ISI का सक्रिय एजेंट बताया जा रहा है। इस खुलासे ने पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी।

पहला एनकाउंटर

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस हार्दिक से पूछताछ कर ही रही थी कि उसने भागने की कोशिश की। जवाब में पुलिस ने एनकाउंटर कर उसे ढेर कर दिया। वहीं, उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अन्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए घेराबंदी शुरू कर दी।

Punjab Jalandhar Encounter

दूसरा एनकाउंटर

वहीं देर रात पुलिस ने आदमपुर के गांव मंदारा में दूसरे आरोपी अमनप्रीत सिंह को पकड़ने की कोशिश की। पीछा करते वक्त पुलिस की गाड़ी खराब हो गई और आरोपी भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे टांग में गोली मारकर घायल कर दिया। एसएसपी गुरमीत सिंह के अनुसार अमनप्रीत, धीरज, पांडेय और लक्ष्मी, ये चारों इस साजिश का हिस्सा थे। अमनप्रीत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बात दें कि जालंधर में इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और भी सख्त कर दी गई है। जगह-जगह नाके लगाए गए हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। इस मामले में ISI कनेक्शन सामने आने के बाद एनआईए समेत कई एजेंसियां भी जांच में शामिल हो चुकी हैं।

 

Breaking News National News and Politics