Site icon AB News.Press

MINISTER LAXMI RAJWADE : रेडी टू ईट वितरण में अनियमितता का मुद्दा विधानसभा में गूंजा, जांच के दिए गए निर्देश

MINISTER LAXMI RAJWADE

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में बुधवार को रेडी टू ईट (Ready to Eat) खाद्य सामग्री के वितरण में अनियमितता का मुद्दा जोर-शोर से उठा। जांजगीर-चांपा क्षेत्र के विधायक बालेश्वर साहू ने सदन में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत यह मामला उठाते हुए आरोप लगाया कि उनके क्षेत्र में लंबे समय से रेडी टू ईट का वितरण नहीं किया जा रहा है।

विधायक साहू ने कहा कि मार्च माह में नियमानुसार 15 से 30 तारीख तक रेडी टू ईट का भंडारण होना चाहिए था, लेकिन यह नहीं हुआ। उन्होंने इस संबंध में प्रकाशित समाचारों का हवाला देते हुए सरकार से जवाब मांगा।

MINISTER LAXMI RAJWADE

इस पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह कहना गलत है कि बीज निगम द्वारा रेडी टू ईट का वितरण नहीं हो रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों में नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है और कहीं कोई गड़बड़ी नहीं है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए सभापति डॉ. रमन सिंह ने कहा कि यदि कहीं खामियां हैं, तो उनकी जांच कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देने की बात कहते हुए यह भी सुनिश्चित किया कि हर मंगलवार को रेडी टू ईट का वितरण नियमित रूप से किया जाए।

क्या है रेडी टू ईट योजना?

राज्य सरकार द्वारा बच्चों और गर्भवती महिलाओं को पोषण प्रदान करने के लिए रेडी टू ईट खाद्य सामग्री का वितरण आंगनबाड़ियों के माध्यम से किया जाता है। इस योजना का उद्देश्य कुपोषण को कम करना है।

READ MORE – International Space Station : अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन, पृथ्वी से 400 किलोमीटर ऊपर एक तैरता हुआ शहर, जानिए क्या है ISS?

Exit mobile version