Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ में खनिज संपदा का धमाका, लीथियम अन्वेषण और ई-नीलामी से बढ़ा राज्य का राजस्व

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ में खनिज संपदा का धमाका, लीथियम अन्वेषण और ई-नीलामी से बढ़ा राज्य का राजस्व

Chhattisgarh News

रायपुर। छत्तीसगढ़ खनिज संपदा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रदेश में अब तक 44 खनिज ब्लॉकों की सफल ई-नीलामी हो चुकी है और लीथियम जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण खनिज का अन्वेषण कार्य भी तेजी से जारी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने विजन@2047 को लक्ष्य बनाकर खनिज क्षेत्र में पारदर्शिता और नवाचार की दिशा में यह बड़ा कदम उठाया है।

READ MORE – Rang Panchami : रंगपंचमी पर करें ये खास उपाय, मिलेगा देवी-देवताओं का आशीर्वाद, घर में आएगी सुख-समृद्धि

लीथियम: ऊर्जा क्रांति की नई उम्मीद

सुकमा और कोरबा जिले में लीथियम अन्वेषण कार्य चल रहा है, जिसमें लीथियम के समृद्ध भंडार मिलने की पूरी संभावना है। देश में पहली बार केंद्र सरकार द्वारा कोरबा जिले के कटघोरा लीथियम ब्लॉक की सफल ई-नीलामी की गई है। यह ब्लॉक मेसर्स साउथ मायकी माइनिंग कंपनी को 76 प्रतिशत प्रीमियम पर आवंटित किया गया है। यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ को देश में लीथियम उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी बना सकती है।

Chhattisgarh News

खनिजों की ई-नीलामी: पारदर्शिता की नई मिसाल

प्रदेश में अब तक विभिन्न खनिजों के 44 ब्लॉकों की ई-नीलामी से पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिला है। ई-नीलामी में शामिल प्रमुख खनिज:

  • चूना पत्थर: 14 ब्लॉक
  • लौह अयस्क: 9 ब्लॉक
  • बॉक्साइट: 11 ब्लॉक
  • सोना: 3 ब्लॉक
  • निकेल और क्रोमियम: 2 ब्लॉक
  • ग्रेफाइट: 2 ब्लॉक
  • ग्लूकोनाइट: 2 ब्लॉक
  • लीथियम: 1 ब्लॉक

Chhattisgarh News

बैलाडीला और कांकेर: लौह अयस्क की नई संभावनाएं

देश के सबसे बड़े लौह अयस्क भंडारों में शामिल बैलाडीला क्षेत्र में तीन नए लौह अयस्क ब्लॉकों की ई-नीलामी प्रक्रिया इसी माह पूरी की जा रही है। वहीं कांकेर जिले के हाहालद्दी लौह अयस्क ब्लॉक की नीलामी भी अंतिम चरण में है।

खनिज राजस्व में रिकॉर्ड वृद्धि

राज्य गठन के समय की तुलना में छत्तीसगढ़ में खनिज राजस्व में 30 गुना वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2023-24 में खनिज से 13,000 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जबकि वर्ष 2024-25 में केवल अप्रैल से फरवरी तक ही 11,581 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित हो चुका है।

READ MORE – Uttar Pradesh News : औरंगजेब की कब्र पर विवाद से सुलगा माहौल, नागपुर से मुजफ्फरनगर तक तनाव

 

Breaking News News and Politics क्राइम न्यूज राज्य खबर