Raipur Nagar Nigam : रायपुर नगर निगम में मीनल चौबे की टीम घोषित, 14 सदस्यीय MIC में संतुलन साधने की कोशिश

Raipur Nagar Nigam : रायपुर नगर निगम में मीनल चौबे की टीम घोषित, 14 सदस्यीय MIC में संतुलन साधने की कोशिश

Raipur Nagar Nigam

रायपुर। नगर निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने सोमवार को अपनी मेयर इन काउंसिल (MIC) की घोषणा कर दी है। कुल 14 सदस्यों की इस टीम में अनुभव और नए चेहरों के मिश्रण के साथ ही राजनीतिक संतुलन बनाए रखने की कोशिश की गई है। पूर्व मेयर एजाज ढेबर को हराने वाले अमर गिदवानी को भी MIC में शामिल किया गया है। हालांकि, कुछ सीनियर पार्षदों ने प्रमुख विभाग नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर की है।

READ MORE – Language Controversy : भाषा की जंग, दक्षिण में हिंदी के खिलाफ आग, चंद्रबाबू नायडू ने क्यों कहा – “भाषा नफरत का कारण नहीं हो सकती”?

वरिष्ठ पार्षदों में असंतोष

घोषणा के बाद कुछ वरिष्ठ पार्षदों ने नाराजगी जताई। उनका कहना है कि पहली बार चुनाव जीतने वाले पार्षदों को बड़े विभाग दिए गए, जबकि अनुभवी पार्षदों को नज़रअंदाज़ किया गया। नाराज पार्षदों ने संगठन में अपनी बात रखने की बात कही है।

Raipur Nagar Nigam

पांच महिला पार्षदों को मिला मौका, 36% महिला प्रतिनिधित्व

MIC में पहली बार पांच महिला पार्षदों को शामिल किया गया है। इनमें गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. अनामिका सिंह, संजना हियाल, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष की पत्नी सुमन पांडे, दो बार की पार्षद सरिता दुबे और पूर्व जोन अध्यक्ष गायत्री चंद्राकर शामिल हैं। टीम में 36% प्रतिनिधित्व महिलाओं को मिला है, जिसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

रायपुर पश्चिम विधानसभा से सबसे ज्यादा सदस्य

महापौर परिषद में रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से सबसे ज्यादा 5 सदस्य लिए गए हैं। उत्तर, दक्षिण और ग्रामीण विधानसभा से 3-3 पार्षदों को MIC में जगह मिली है। राजनीतिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए चारों विधायकों और सांसद बृजमोहन अग्रवाल की पसंद का विशेष ख्याल रखा गया है।

Raipur Nagar Nigam

जोन अध्यक्षों की जल्द नियुक्ति

जिन पार्षदों को MIC में जगह नहीं मिली है, उन्हें जोन अध्यक्ष बनाकर एडजस्ट किया जाएगा। मीनल चौबे ने कहा कि सभी विधायकों और सांसद से चर्चा के बाद ही यह टीम बनी है। अगले दो दिनों में जोन अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

MIC की घोषणा में देरी क्यों हुई?

मेयर मीनल चौबे ने बताया कि MIC की घोषणा में देरी प्रशासनिक प्रक्रिया और छुट्टियों की वजह से हुई। 13 मार्च को नाम जमा किए गए थे, लेकिन 14 से 17 मार्च तक छुट्टी थी। इसलिए सोमवार को आदेश मिलने के बाद घोषणा की गई।

READ MORE – Nagpur Violence : नागपुर हिंसा की कहानी, औरंगजेब की कब्र को लेकर सुलगा विवाद, पत्थरबाजी और आगजनी में बदला शहर

Breaking News News and Politics क्राइम न्यूज राज्य खबर