Site icon AB News.Press

US Air Strike On Yemen Houthis : युद्ध का तीसरा अध्याय, अमेरिका ने खोला यमन में नया मोर्चा, 19 मौतें, ट्रंप का अल्टीमेटम

US Air Strike On Yemen Houthis

रूस-यूक्रेन में तबाही, इज़राइल-गाज़ा में खून, और अब यमन की धरती पर बरस रही अमेरिका की मिसाइलें। क्या तीसरे विश्व युद्ध की आहट है?

दुनिया एक बार फिर युद्ध की आग में झुलस रही है। रूस-यूक्रेन युद्ध और इज़राइल-गाज़ा संघर्ष के बाद अब यमन की धरती भी गोलियों और बमों से कांप रही है। और इस बार, कूद पड़ा है अमेरिका सीधे हवाई हमलों के साथ।

अमेरिका का हमला: ट्रंप के आदेश के बाद यमन में ‘कहर’

एक चौंकाने वाली घटनाक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों पर एयर स्ट्राइक का आदेश दिया। राजधानी साना और उत्तरी प्रांत सादा में हुए हमलों में अब तक 19 मौतें हो चुकी हैं। हवाई हमलों के वीडियो वायरल हो रहे हैं — आसमान में धुआं, आग की लपटें और लोगों में दहशत।

US Air Strike On Yemen Houthis

ट्रंप की चेतावनी: “हूतियों का समय खत्म”

ट्रंप ने एक बयान में कहा, “हूती विद्रोहियों का समय खत्म हो गया है। अगर हमलों को नहीं रोका गया, तो यमन पर नरक बरसेगा।” साथ ही उन्होंने ईरान को भी सीधी धमकी दी — “किसी भी धमकी का जवाब इतनी सख्ती से देंगे कि याद रखोगे।”

क्यों भड़के अमेरिका के तेवर?

हूती विद्रोही लाल सागर में व्यापारिक जहाजों को निशाना बना रहे हैं। इससे वैश्विक व्यापार खतरे में है — भारत, चीन, यूरोप सब प्रभावित। ट्रंप के मुताबिक, “हमारी चुप्पी को कमजोरी न समझा जाए। व्यापार के दुश्मनों को सबक सिखाना जरूरी है।”

US Air Strike On Yemen Houthis

13 मौतें, 6 मासूम भी शिकार

हूती नियंत्रण वाले स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा — साना में एयर स्ट्राइक में 13 लोगों की मौत, 9 घायल। वहीं सादा में एक घर पर हमला, जिसमें 4 बच्चे और 1 महिला समेत 6 की जान चली गई। दर्दनाक मंजर — खौफ से कांपते लोग, मलबों में दबी चीखें।

हूतियों का जवाब: “यूएस तैयार रहे”

हूती प्रवक्ता ने चेतावनी दी — “हम हमलों का जवाब देंगे। हमारी मिसाइलें और ड्रोन तैयार हैं।” सना में लोग बता रहे हैं कि अमेरिका के हमलों से पूरा इलाका हिल गया — “ऐसा लगा जैसे जमीन फट पड़ी हो।”

Exit mobile version