Bahubali Gujiya
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी नवाबों का शहर लखनऊ अपनी शाही विरासत और स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए काफी मशहूर है, लेकिन इस बार होली के मौके पर यहां कुछ ऐसा हुआ, जिसने मिठाई प्रेमियों को हैरान कर दिया। लखनऊ में बनाई गई ‘बाहुबली गुजिया’ ने एक नया रिकॉर्ड कायम किया है।
read more – Chaitanya Baghel : चैतन्य बघेल नहीं होंगे ईडी के सामने पेश, भूपेश बघेल ने बताई खास वजह!
गुजिया का ‘बाहुबली’ अवतार
इस खास गुजिया की लंबाई 25 इंच और वजन 6 किलो है, जो आमतौर पर मिलने वाली गुजिया से कई गुना बड़ी है। यह विशाल गुजिया अपने अनोखे आकार और स्वाद के चलते लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है।
Bahubali Gujiya
कैसे बनी यह अनोखी गुजिया?
इस गुजिया को बनाने के लिए विशेष सामग्री और तकनीक का इस्तेमाल किया गया। इसे तैयार करने में शुद्ध खोया, मेवा, नारियल, इलायची और देसी घी का उपयोग किया गया। इसको बेलने और तलने में भी खास मेहनत लगी, ताकि इसका आकार और स्वाद दोनों ही परफेक्ट बने रहें।
होली के मौके पर बनी आकर्षण का केंद्र
होली के त्योहार पर बाजारों में रंग-बिरंगी मिठाइयों की भरमार होती है, लेकिन इस बार लखनऊ की यह बाहुबली गुजिया सबका ध्यान खींच रही है। बड़ी संख्या में लोग इसे देखने और चखने आ रहे हैं।
read more – CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, 16 जिलों में येलो अलर्ट, लू का खतरा बढ़ा

