Site icon AB News.Press

PM Modi in Mauritius : मॉरीशस में मोदी मैजिक! पीएम की झलक पाने उमड़ी भारी भीड़

PM Modi in Mauritius

मॉरीशस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मॉरीशस यात्रा के दौरान वहां के लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बता दें कि भारत और मॉरीशस के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक संबंध हैं, और यही कारण है कि जब पीएम मोदी वहां पहुंचे, तो सड़क के दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

READ MORE – EKLAVYA ADARSH ​​HOSTEL DEATH : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: हॉस्टल में 14 साल के छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप

मॉरीशस में बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग बसे हुए हैं, जो कई पीढ़ियों से इस देश में रह रहे हैं। जब भी भारत के किसी बड़े नेता की यात्रा होती है, तो यह भारतीय समुदाय के लिए गर्व का अवसर होता है।

पीएम मोदी के स्वागत के लिए मॉरीशस के लोगों ने हाथों में भारतीय झंडे और पोस्टर लेकर उनका अभिनंदन किया। स्थानीय लोगों और भारतीय मूल के नागरिकों ने मोदी-मोदी के नारे भी लगाए।

PM Modi in Mauritius

भारत-मॉरीशस संबंधों की मजबूती

पीएम मोदी की यह यात्रा दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों को और मजबूत करने के उद्देश्य से की जा रही है। भारत ने मॉरीशस के बुनियादी ढांचे, डिजिटल इंडिया मिशन, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य विकास परियोजनाओं में लगातार सहयोग दिया है।

इस दौरे में पीएम मोदी कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, जिसमें द्विपक्षीय वार्ता, प्रमुख विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और भारतीय समुदाय के लोगों से संवाद शामिल है। मॉरीशस में पीएम मोदी का यह भव्य स्वागत भारत और मॉरीशस के बीच अटूट रिश्तों को दर्शाता है।

READ MORE – CG CD SCANDAL : भूपेश बघेल की बढ़ी मुश्किलें, सीबीआई ने विशेष कोर्ट में दायर की पुनरीक्षण याचिका

Exit mobile version