Site icon AB News.Press

Narayanpur Naxal News : नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम! अमदई खदान में IED बरामद, सुरक्षाबलों ने किया निष्क्रिय

Narayanpur Naxal News

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अमदई खदान क्षेत्र में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर कुकर IED को बरामद कर सुरक्षा बलों ने समय रहते निष्क्रिय कर दिया, जिससे एक बड़ा हमला टल गया।

बता दें कि अमदई खदान क्षेत्र नक्सल प्रभावित इलाकों में से एक है, जहां वे अक्सर सुरक्षा बलों और विकास कार्यों को निशाना बनाते हैं। इस बार भी वे सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की फिराक में थे, लेकिन उनकी साजिश नाकाम हो गई।

गश्त के दौरान सुरक्षाबलों को संदिग्ध गतिविधियां दिखीं। जांच करने पर प्रेशर कुकर में छिपाया गया विस्फोटक बरामद हुआ। बम डिस्पोजल टीम ने सतर्कता दिखाते हुए इसे सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया।

इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

इस घटना के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। नक्सली लगातार सुरक्षा बलों और विकास कार्यों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनकी साजिशें एक-एक कर नाकाम हो रही हैं। फिलहाल सुरक्षा बलों की मुस्तैदी से एक और बड़ा हमला टल गया।

READ MORE – Airtel Marathi Controversy : मराठी भाषा को लेकर एयरटेल कर्मचारी का बयान बना विवाद, BJP ने दी चेतावनी

Exit mobile version