Holi 2025 Raipur : रायपुर में ‘स्त्री 2’ थीम पर बनी होलिका, लोगों को लुभा रही मूर्तिकारों की क्रिएटिविटी

Holi 2025 Raipur : रायपुर में ‘स्त्री 2’ थीम पर बनी होलिका, लोगों को लुभा रही मूर्तिकारों की क्रिएटिविटी

Holi 2025 Raipur

रायपुर। राजधानी रायपुर में होली का उल्लास चरम पर है और इस बार होलिका दहन की तैयारियों में अनोखी थीम्स का जलवा देखने को मिल रहा है। कालीबाड़ी चौक पर ‘स्त्री 2’ फिल्म से प्रेरित एक खास होलिका का निर्माण किया गया है, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

READ MORE – PM Modi in Mauritius : मॉरीशस में मोदी मैजिक! पीएम की झलक पाने उमड़ी भारी भीड़

इस थीम में ‘ओ स्त्री कल आना’ की टैगलाइन के साथ फिल्म के चर्चित कैरेक्टर ‘सरकटा’ की मूर्ति भी स्थापित की गई है, जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

मूर्तिकारों की अनोखी कला

इस अनोखी होलिका को पुजारी मूर्तिकार बंधुओं ने तैयार किया है, जो पिछले 15 वर्षों से अलग-अलग थीम पर होलिका की मूर्तियां बनाने के लिए जाने जाते हैं। उनका कहना है कि इस बार ‘स्त्री 2’ फिल्म का ट्रेंड काफी लोकप्रिय है, इसलिए उन्होंने सरकटा कैरेक्टर के रूप में होलिका की मूर्ति बनाई है।

रायपुर में थीम बेस्ड होलिका का जलवा

रायपुर शहर में इस साल 20 से ज्यादा अनोखी थीम वाली होलिका मूर्तियां तैयार की गई हैं, जिनमें कई अलग-अलग विषयों पर आधारित होलिकाएं शामिल हैं। इन अनोखी कलाकृतियों को देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में जुट रहे हैं और मूर्तिकारों की इस अनोखी क्रिएटिविटी की सराहना कर रहे हैं।

होली का त्योहार सिर्फ रंगों का नहीं, बल्कि नई-नई थीम और कला के प्रदर्शन का भी है, और रायपुर में इस साल ‘स्त्री 2’ थीम की होलिका इसका बेहतरीन उदाहरण बन गई है।

READ MORE – CG CD SCANDAL : भूपेश बघेल की बढ़ी मुश्किलें, सीबीआई ने विशेष कोर्ट में दायर की पुनरीक्षण याचिका

Breaking News News and Politics क्राइम न्यूज राज्य खबर वायरल