Site icon AB News.Press

British woman Group misdeed in Delhi hotel : ब्रिटिश महिला से महिपालपुर के होटल में दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

British woman Group misdeed in Delhi hotel

नई दिल्ली। देश की राजधानी में एक मानवता और इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली के महिपालपुर क्षेत्र में एक ब्रिटिश महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह घटना उस समय घटी जब महिला सोशल मीडिया के माध्यम से एक युवक के संपर्क में आई और उससे मिलने के लिए भारत आई थी।

कैसे हुई घटना?

सूत्रों के मुताबिक पीड़िता ने दिल्ली के महिपालपुर स्थित एक होटल में अपना कमरा बुक किया था। आरोपी, जिससे महिला की सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी, उससे मिलने होटल पहुंचा। वहीं, आरोपी ने महिला के साथ जबरदस्ती की। जब पीड़िता इस घटना के बाद मदद मांगने होटल की रिसेप्शन पर पहुंची, तो वहां मौजूद एक अन्य युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की।

British woman Group misdeed in Delhi hotel

पीड़िता ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच कर रही है और यह जानने का प्रयास कर रही है कि कहीं इसमें कोई और व्यक्ति तो शामिल नहीं था।

महिलाओं की सुरक्षा पर बड़ा सवाल

वहीं इस घटना ने एक बार फिर से दिल्ली में महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया के जरिए बनी दोस्तियों में सतर्कता बरतने की जरूरत है, साथ ही होटलों और प्रशासन को सुरक्षा के सख्त उपाय अपनाने चाहिए ताकि विदेशी पर्यटकों को सुरक्षित माहौल मिल सके।

फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की गई है।

READ MORE – Holi 2025 Raipur : रायपुर में ‘स्त्री 2’ थीम पर बनी होलिका, लोगों को लुभा रही मूर्तिकारों की क्रिएटिविटी

Exit mobile version