PM Modi Gujarat Visit  : नवसारी में पीएम मोदी की जनसभा, महिला सशक्तिकरण पर होगा बड़ा ऐलान

PM Modi Gujarat Visit : नवसारी में पीएम मोदी की जनसभा, महिला सशक्तिकरण पर होगा बड़ा ऐलान

PM Modi Gujarat Visit

नवसारी। पीएम मोदी आज गुजरात के नवसारी जिले में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे वांसी बोरसी गांव में ‘लखपति दीदी’ कार्यक्रम में भाग लेंगे और पांच लखपति दीदियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करेंगे।

प्रधानमंत्री जी-सफल और जी-मैत्री योजनाओं का शुभारंभ करेंगे।
  • जी-सफल योजना: अंत्योदय परिवारों की महिलाओं को वित्तीय सहायता और उद्यमशीलता प्रशिक्षण प्रदान करेगी।
  • जी-मैत्री योजना: ग्रामीण स्टार्टअप्स को वित्तीय सहायता और सहयोग देगी।
सुरक्षा व्यवस्था की खासियत:
  • पहली बार किसी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की सुरक्षा सिर्फ महिला पुलिसकर्मी संभालेंगी।
  • गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी के अनुसार, यह भारत के इतिहास में एक नई पहल होगी।

इससे पहले, पीएम मोदी ने सिलवासा में 2500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि अब यह क्षेत्र आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर, बेहतर कनेक्टिविटी और स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ तेज़ी से विकसित हो रहा है।

Breaking News National News and Politics स्पेशल