MINISTER LAXMI RAJWADE
सूरजपुर। सूरजपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना जनपद पंचायत ओडगी में चुनावी गहमागहमी के बीच हुई, जहां कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच टकराव देखने को मिला। चुनाव से पहले ही दोनों दलों के समर्थकों के बीच जमकर बहस हुई, जो बाद में हाथापाई में बदल गई।
इस दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के पति ठाकुर राजवाड़े का कुर्ता फट गया, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। बताया जा रहा है कि विवाद सीईओ केबिन में प्रवेश को लेकर शुरू हुआ था, जिसके बाद दोनों पक्षों में झड़प हो गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और दोनों पक्षों को शांत कराया। फिलहाल जनपद पंचायत ओडगी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव बाकी है। जहा एक ओर कांग्रेस ने भाजपा पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया है, तो वहीं भाजपा ने इस आरोप को खारिज किया है। चुनाव के नतीजों पर सभी की निगाहें टिकी हैं।
read more – South Korea bomb Blast : साउथ कोरिया में सैन्य अभ्यास के दौरान बम ब्लास्ट, 15 घायल

