Site icon AB News.Press

Sex CD Scandal : सीडी कांड में भूपेश बघेल को मिला क्लीन चिट, बाकी आरोपियों पर जारी रहेगी सुनवाई

Sex CD Scandal

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सेक्स सीडी कांड में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बड़ी राहत मिली है। बता दें कि सीबीआई की विशेष अदालत ने मंगलवार को उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया। अदालत ने कहा कि बघेल के खिलाफ मुकदमा चलाने का कोई आधार नहीं है।

बता दें कि यह मामला अक्टूबर 2017 में सामने आया था, जब एक कथित अश्लील सीडी सार्वजनिक हुई थी, जिसमें तत्कालीन मंत्री राजेश मूणत के शामिल होने का दावा किया गया था। इस सीडी के प्रकाश में आने के बाद रायपुर के सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज किया गया था,

Sex CD Scandal

साथ ही वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा को गिरफ्तार किया गया था। सितंबर 2018 में, उस समय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहे भूपेश बघेल को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन उन्होंने जमानत लेने से इनकार कर दिया था।

इस मामले में मुख्य आरोपी कैलाश मुरारका, पत्रकार विनोद वर्मा, विजय पांड्या, विजय भाटिया थे, जबकि एक अन्य आरोपी रिंकू खनूजा की मृत्यु हो चुकी है। मंगलवार को सीबीआई की विशेष अदालत ने भूपेश बघेल के खिलाफ सभी आरोप हटाते हुए उन्हें बरी कर दिया। अदालत ने कहा कि उनके खिलाफ मुकदमा चलाने का कोई आधार नहीं है।

वहीं कोर्ट के इस फैसले के बाद, भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “सत्यमेव जयते”।

read more – Tanzanian Shocking News : 20 शादियां, 104 बच्चे और 144 पोते-पोतियां: तंजानिया के मजी अर्नेस्टो मुइनुची कपिंगा की अनोखी कहानी

Exit mobile version