Prahlad Patel Controvercisl Statement
मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल का बयान पर विवाद गहराता जा रहा है। बता दें कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने हाल ही में राजगढ़ जिले के सुठालिया में वीरांगना रानी अवंतीबाई की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में कहा कि “अब तो लोगों की सरकार से भीख मांगने की आदत पड़ गई है”।
कांग्रेस पार्टी ने इस बयान को जनता का अपमान बताते हुए 5 मार्च को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया था और मंत्री के इस्तीफे की मांग की थी। तो वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मंत्री प्रहलाद पटेल का इस्तीफा लेने की मांग की है।
Prahlad Patel Controvercisl Statement
बयान पर विवाद बढ़ने के बाद मंत्री प्रहलाद पटेल ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उनकी टिप्पणी समाज के लोगों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करने के संदर्भ में थी, न कि जनता को अपमानित करने के लिए।
तो वहीं कांग्रेस नेता चंदर सिंह सोंधिया ने मंत्री के स्पष्टीकरण को खारिज करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम सरकारी था, न कि निजी, और मंत्री ने सरकारी मंच से जनता को भिखारी कहा, जो उनकी समस्याएं लेकर आए थे। उन्होंने मंत्री पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए प्रदेश की जनता से माफी की मांग की है।
इसी क्रम में, इंदौर में उनके खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं, जिन पर लिखा है, “भारतीय जनता पार्टी का दोहरा चरित्र: लोकतंत्र के भगवान को कह रहे हैं भिखारी” और “प्रहलाद पटेल माफी मांगो”। मंत्री के इस बयान के बाद विपक्ष में गुस्सा देखा जा रहा है।

read more – Farmers Protest : संयुक्त किसान मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, कई नेता गिरफ्तार, पुलिस ने 18 प्रवेश द्वार किए सील

