Site icon AB News.Press

cgpsc-released-the-exam-schedule: CGPSC का एग्जाम शेड्यूल जारी, 4 मई को स्टीम इंस्पेक्टर एग्जाम और 18 मई को सिविल जज परीक्षा, 10 दिन पहले मिलेगा एडमिट कार्ड

cgpsc-released-the-exam-schedule

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने वाष्पयंत्र निरीक्षक और सिविल जज परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। वाष्पयंत्र निरीक्षक की परीक्षा 4 मई को रायपुर में होगी। जबकि सिविल जज परीक्षा 18 मई को रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग-भिलाई में होगी।दोनों परीक्षाओं के एडमिट कार्ड परीक्षा से 10 दिन पहले PSC की आधिकारिक वेबसाइट में अपलोड कर दिए जाएंगे। किसी भी परीक्षार्थी के लिए अलग से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा। परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आयोग की वेबसाइट पर समय-समय पर अपडेट चेक करें और परीक्षा की तैयारियों में जुट जाएं।

एग्जाम डिटेल और सिलेबस
सीजीपीएससी के शेड्यूल के मुताबिक, स्टीम इंस्पेक्टर एग्जाम (4 May 2025) वाणिज्य और उद्योग विभाग के अंतर्गत आयोजित परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक परीक्षा में दो पार्ट होंगी।

छत्तीसगढ़ आधारित सवाल होंगे शामिल
CGPSC ने दोनों परीक्षाओं के लिए सिलेबस भी जारी कर दिया है। इसमें संबंधित विषय के अलावा छत्तीसगढ़ से जुड़े सवालों को भी शामिल किया गया है, जिससे लोकल जॉब मार्केट और राज्य प्रशासन को ध्यान में रखते हुए परीक्षार्थियों की योग्यता को परखा जा सके।

Exit mobile version