Site icon AB News.Press

Sukma Naxal Attack : नक्सलियों का खूनी खेल जारी, पूर्व MLA मनीष कुंजाम के ससुर की बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Sukma Naxal Attack

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नकस्ल क्षेत्र सुकमा जिले में नक्सली हिंसा का यह एक और मामला है, जहां निर्दोष ग्रामीणों को निशाना बनाया जा रहा है। कलमू हिड़मा की हत्या से स्पष्ट है कि नक्सली अब भी आतंक फैलाने की कोशिश में हैं। यह घटना सुकमा जिले में नक्सली हिंसा की एक और बर्बर मिसाल है, जो क्षेत्र में सुरक्षा और शांति के लिए एक गंभीर चुनौती पेश करती है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में इस तरह की घटनाएं न केवल सुरक्षा के लिए चुनौती हैं बल्कि वहां के लोगों के मनोबल पर भी असर डालती हैं।

हत्या की वारदात:

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक नक्सल प्रभावित पेंटापाड़ गांव में 65 वर्षीय बुजुर्ग कलमू हिड़मा की नक्सलियों ने निर्मम हत्या कर दी। वे देर रात घर में घुसे, बुजुर्ग को उठाकर ले गए और धारदार हथियार से गला रेतकर उनकी जान ले ली। वारदात के बाद हमलावर जंगल की ओर भाग गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। नक्सलियों ने इस हत्या को अंजाम क्यों दिया, फ़िलहाल यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Sukma Naxal Attack

पूर्व विधायक मनीष कुंजाम की प्रतिक्रिया:

बता दें कि CPI नेता और कोंटा के पूर्व विधायक मनीष कुंजाम, जो मृतक के रिश्तेदार भी हैं, ने घटना की निंदा की। उन्होंने कहा—“हिंसा से सिर्फ हिंसा ही बढ़ेगी। मेरे ससुर बेहद सीधे और सरल व्यक्ति थे। इस तरह की घटनाएं दुखद हैं और इसकी जितनी निंदा की जाए, कम है।”

बड़ा सवाल:

वहीं लगातार हो रही इस तरह की नक्सली घटनाओं से यह सवाल उठता है कि सुरक्षा एजेंसियां कब तक इन हत्याओं को रोकने में असमर्थ रहेंगी? क्या सरकार और प्रशासन कोई ठोस रणनीति अपनाने जा रहे हैं, जिससे निर्दोष ग्रामीण इस भय के माहौल से बाहर आ सकें?

read more – CG Budget 2025-26 : छत्तीसगढ़ में बजट का बड़ा ऐलान, नई योजनाओं की सौगात, जानिए कौन हुआ लाभान्वित!

 

Exit mobile version