Cg sex CD scandal
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सेक्स सीडी कांड मामले में आज यानि कि 4 मार्च 2025 को, रायपुर की सीबीआई विशेष अदालत में सुनवाई होने जा रही है। इससे पहले, 25 फरवरी 2025 को हुई सुनवाई में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनके पूर्व मीडिया सलाहकार विनोद वर्मा, कैलाश मुरारका, विजय पांड्या और विजय भाटिया अदालत में पेश हुए थे। उस सुनवाई के दौरान सीबीआई ने अपना पक्ष रखा था, और बचाव पक्ष के वकीलों की बहस के लिए अगली तारीख 4 मार्च निर्धारित की गई थी।
बता दें कि यह मामला 2017 में सामने आया था, जब एक कथित आपत्तिजनक सीडी वायरल हुई थी, और उससे पैसे के लेन-देन की बात भी सामने आई थी। जिसमें तत्कालीन मंत्री राजेश मूणत का चेहरा मॉर्फ किया गया था। सीबीआई ने इस मामले में भूपेश बघेल, विनोद वर्मा, कैलाश मुरारका, विजय पांड्या और विजय भाटिया को आरोपी बनाया है। एक अन्य आरोपी, रिंकू खनूजा, की मृत्यु हो चुकी है।
Cg sex CD scandal
इस केस की सुनवाई 6-7 साल से लंबित थी। 2018 में जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी, तो सीबीआई ने यह तर्क देते हुए केस को दिल्ली ट्रांसफर करने की अर्जी लगाई कि इसमें तत्कालीन सरकार के प्रभावशाली लोगों के नाम भी शामिल हैं। यह अर्जी दिल्ली की कोर्ट में विचाराधीन रही, जिसके चलते तय नहीं हो सका कि मामले की सुनवाई कहां होगी। अब 7 साल बाद, रायपुर कोर्ट में सुनवाई शुरू होने से इस मामले की कानूनी प्रक्रिया में तेजी आई है। आज की सुनवाई में अभियुक्त पक्ष के वकील अपने तर्क पेश करेंगे।
गौरतलब है कि यह मामला राजनीतिक और कानूनी दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है, खासकर जब इसे 7 साल बाद फिर से सक्रिय रूप से सुना जा रहा है। बता दें कि सीबीआई पहले ही अपना पक्ष कोर्ट में रख चुकी है, और अब अभियुक्त पक्ष के वकील अपनी दलीलें पेश करेंगे। इस केस में कई बड़े नेताओं और अधिकारियों के नाम जुड़े होने के कारण यह लगातार चर्चा में बना हुआ है। आज की सुनवाई में आने वाले तर्क और कानूनी प्रक्रिया इस मामले की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

