CG Heat Wave Alert : ला नीना के असर से इस बार छत्तीसगढ़ में गर्मी के सभी रिकॉर्ड टूटने के संकेत, मौसम वैज्ञानिकों की चेतावनी

CG Heat Wave Alert : ला नीना के असर से इस बार छत्तीसगढ़ में गर्मी के सभी रिकॉर्ड टूटने के संकेत, मौसम वैज्ञानिकों की चेतावनी

CG Heat Wave Alert

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस वर्ष गर्मी का प्रकोप अभी से ही महसूस किया जा रहा है। फरवरी के पहले सप्ताह में ही राज्य के विभिन्न हिस्सों में तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। वहीं पिछले वर्षों में, ला नीना प्रभाव के कारण ठंड का मौसम लंबा और अधिक ठंडा रहा है।

हालांकि, इस वर्ष जनवरी में रिकॉर्ड गर्मी दर्ज की गई, जो पूर्वानुमानों के विपरीत है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि मार्च तक ला नीना का प्रभाव पूरी तरह समाप्त हो सकता है, जिससे तापमान में और वृद्धि की संभावना जताई जा रही है।

तो वहीं मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस वर्ष छत्तीसगढ़ में गर्मी के पिछले सभी रिकॉर्ड टूट सकते हैं। जनवरी 2025 में, प्रदेश का अधिकतम तापमान 47.3 डिग्री सेल्सियस मुंगेली जिले में दर्ज किया गया, जबकि राजधानी रायपुर में यह 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

CG Heat Wave Alert

इन परिस्थितियों को देखते हुए, राज्य के निवासियों को आगामी महीनों में अत्यधिक गर्मी के प्रति सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है।

गर्मी से बचने के उपाय
  • खूब सारा पानी पीकर हाइड्रेटेड रहें।
  • अपनी त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने के लिए सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
  • ठंडक पाने के लिए हल्के और ढीले कपड़े जरूर पहनें।
  • दिन के सबसे गर्म समय में छाया की तलाश करें या घर के अंदर ही रहें।
  • स्वस्थ और हाइड्रेटेड रहने के लिए ताजे फल और सब्जियां खाएं।

read more – Abujhmad Marathon : नक्सल गढ़ में उम्मीदों की रफ्तार! अबूझमाड़ शांति हाफ मैराथन में देश-विदेश के धावकों ने दिखाया जोश, मंत्री केदार कश्यप ने दी हरी झंडी

Breaking News News and Politics क्राइम न्यूज राज्य खबर