MP Morena Murder Case
मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के सिलायथा गांव में सरपंची चुनाव की रंजिश के चलते शुक्रवार की शाम 45 युवक ध्रुव यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं मुख्य आरोपी श्याम गोगाई और उसके साथी फरार बताये जा रहे हैं।
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच 44 पर जाम लगा दिया, मांग की कि थाना प्रभारी को हटाया जाए और आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाया जाए। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
मिली जानकारी के मुताबिक ध्रुव यादव पंचायत भवन के निर्माण कार्य की देखरेख कर रहे थे, जब गांव के ही राकेश और श्यामू शर्मा ने उन पर गोली चला दी। दोनों पक्षों के बीच एक साल से रंजिश चल रही थी, और ताजा विवाद पंचायत भवन निर्माण को लेकर हुआ था।
MP Morena Murder Case
वहीं घटना के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने शव को न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सामने नेशनल हाईवे-44 पर रखकर जाम लगा दिया, जो लगभग 4 घंटे से अधिक समय तक जारी रहा।
परिजनों की मांग पर एसपी ने सिविल लाइन थाना प्रभारी को लाइन अटैच किया और अन्य मांगों का आश्वासन दिया, जिसके बाद आक्रोशित भीड़ ने जाम खोला, और पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू की।
बता दें कि यह घटना मुरैना जिले में आपसी रंजिश और पंचायत चुनावी विवाद के चलते बढ़ते अपराधों की गंभीरता को दर्शाती है। इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। फ़िलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

