GOVINDA WIFE SUNITA AHUJA  : तलाक की अफवाहों पर सुनीता का करारा जवाब – ‘हमारे प्यार को कोई नहीं तोड़ सकता’

GOVINDA WIFE SUNITA AHUJA : तलाक की अफवाहों पर सुनीता का करारा जवाब – ‘हमारे प्यार को कोई नहीं तोड़ सकता’

GOVINDA WIFE SUNITA AHUJA

मुंबई। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक की अफवाहों के बीच, सुनीता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में, सुनीता ने स्पष्ट किया कि उन्हें और गोविंदा को कोई अलग नहीं कर सकता।

उन्होंने बताया कि जब गोविंदा ने राजनीति में कदम रखा था, तब उनकी बेटी जवान हो रही थी, और घर पर कार्यकर्ताओं का आना-जाना लगा रहता था। इससे परिवार को असुविधा होती थी, इसलिए उन्होंने सामने ऑफिस ले लिया था। सुनीता ने कहा, “अगर इस दुनिया में कोई मुझे और गोविंदा को अलग करने की हिम्मत रखता है, तो वो आगे आए।”

बता दें कि मार्च 1987 में गोविंदा और सुनीता ने शादी की थी। उनकी एक बेटी टीना और एक बेटा यशवर्धन है। हालांकि, हाल ही में तलाक की अफवाहें उड़ी थीं, लेकिन गोविंदा के वकील ने बताया कि सुनीता ने छह महीने पहले तलाक का नोटिस भेजा था, पर अब दोनों ने अपने मतभेद सुलझा लिए हैं।

READ MORE – Sukma Naxal Encounter : सुकमा में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़, रुक-रुक कर हो रही फायरिंग, इलाके की घेराबंदी जारी

Knowledge National News and Politics वायरल