Site icon AB News.Press

CGBSE Exam Guidelines : छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड परीक्षा शुरू, 10वीं की बारी 3 मार्च से, ये गाइडलाइंस जरूरी

CGBSE Exam Guidelines

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की बोर्ड परीक्षाएँ आज, 1 मार्च 2025 से शुरू हो रही हैं। 12वीं कक्षा की परीक्षा का पहला पेपर हिंदी का है, जिसका समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक निर्धारित किया गया है। वहीं इस साल 12वीं बोर्ड परीक्षा में 2,40,341 छात्र शामिल हो रहे हैं, जबकि 3 मार्च से शुरू होने वाली 10वीं बोर्ड परीक्षा में 3,28,450 छात्र परीक्षा देंगे।

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। परीक्षा केंद्रों तक आवश्यक सामग्री भेज दी गई है, और गोपनीय परीक्षा सामग्री को सुरक्षा कारणों से संबंधित क्षेत्र के थाने में रखा गया है। छात्रों को परीक्षा के दौरान समय पर परीक्षा केंद्र पहुँचने और आवश्यक दिशानिर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

CGBSE Exam Guidelines

कक्षा 12वीं की परीक्षाएँ 28 मार्च 2025 तक चलेंगी, जबकि कक्षा 10वीं की परीक्षाएँ 3 मार्च से 24 मार्च 2025 तक आयोजित की जाएँगी। परीक्षाओं के दौरान, छात्रों को निम्नलिखित बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए:

अधिक जानकारी और विस्तृत समय सारिणी के लिए, छात्र CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जा सकते हैं।

read more – LPG Cylinder Price Hike : मार्च की शुरुआत में ही महंगाई का वार, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ महंगा

Exit mobile version