Tcs Employee Manav Sharma Suicide
आगरा। टीसीएस कंपनी के कर्मचारी मानव शर्मा ने सुसाइड से पहले जो अंतिम बातें कहीं। वो समाज के साथ हर किसी के लिए सोचने पर मजबूर कर रहा है। मानव ने जान देने से पहले 6 मिनट 57 सेकंड का वीडियो भी पोस्ट किया। ये वीडियो झकझोर देने वाला रहा। उन्होंने पत्नी और अपने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए।
वीडियो में वे कहते देखे जा रहे हैं, पापा सॉरी, मम्मी सॉरी, अक्कू सॉरी। अब मैं विदा ले रहा हूं। द लॉ नीड टू प्रोटेक्ट मैन। प्लीज मर्दों के बारे में कोई तो बात करे। वे बहुत अकेले हो जाते हैं… मानव ने कहा- मैं पहले भी सुसाइड की कोशिश कर चुका हूं। आज फिर कर रहा हूं। चलो, ठीक है, अब जा रहा हूं। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता किसी लॉ एंड ऑर्डर से। मैं अपना बता देता हूं, यार, सबका सेम है। मेरी वाइफ का किसी के साथ अफेयर है। कोई बात नहीं। इसके बाद वे रोने लगते हैं। आखिरी मिनट में हंसते हैं। कहते हैं करना है तो ढंग से करो। आंसू पोंछते हुए कहते हैं डोंट टच माई पेरेंट्स। ये आखिरी बोल हैं आगरा के निवासी मानव शर्मा के। टीसीएस कंपनी में कर्मचारी मानव ने खुद की जान लेने से पहले यह अंतिम बातें कहीं।
Tcs Employee Manav Sharma Suicide
पत्नी पर लगाए आरोप
मानव शर्मा ने सुसाइड करने से पहले अपने वीडियो में कहा कि पत्नी की प्रताड़ना से तंग आ चुका हूं। टीसीएस में मैनेजर रहे मानव के पिता ने बहू और उसके मायके वालों को जिम्मेदार ठहराया है। मानव ने ख़ुद अपने वीडियो में बताया उनकी पत्नी मुंबई में अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहती है। पत्नी के चरित्र पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
पति की मौतऔर वीडियो आने पर पत्नी सफई दी
पत्नी निकिता शर्मा ने कहा- मानव ने तीन बार फांसी लगाने की कोशिश की थी। एक बार मैंने खुद फंदा काटकर उन्हें बचाया था। बचाने के बाद मैं उन्हें आगरा लेकर आई। वह मुझे खुशी-खुशी घर पर छोड़कर गए थे। यह कहना गलत है कि मर्दों की कोई नहीं सुनता। वह मुझसे मारपीट करते थे। ड्रिंक भी करते थे। मैंने उनके माता-पिता को यह बात बताई, लेकिन उन्होंने कहा- तुम दोनों पति-पत्नी आपस में समझो, तीसरा कोई नहीं आएगा। जिस दिन वह मरे, उस दिन मैंने उनकी बहन को बताया, लेकिन उन्होंने इसे इग्नोर कर दिया। जिस दिन मानव की डेड बॉडी आई, मैं उनके घर गई थी, लेकिन दो दिन बाद उन्होंने मुझे धक्के मारकर भगा दिया।
Tcs Employee Manav Sharma Suicide
पत्नी के चरित्र पर था संदेह
पिता के अनुसार बेटे की शादी 30 जनवरी 2024 को हुई थी। बेटा टीसीएस में था, इसलिए बहू को मुंबई ले गया। बहू आए दिन झगड़ा करती थी और परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी। बहू अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहने की बात कहती थी। 23 फरवरी को बहू और बेटे मुंबई से घर आए। उसी दिन मानव पत्नी को छोड़ने मायके गया था। 24 फरवरी को सुबह उसने अपनी जान दे दी
Tcs Employee Manav Sharma Suicide
मानव के पिता का बुरा हाल
मानव के पिता एयरफोर्स से रिटायर्ड नरेंद्र शर्मा का बुरा हाल है। उनका आरोप है कि बेटे ने पत्नी के उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर ली। बेटे के मोबाइल फोन में आत्महत्या से पहले का वीडियो मिला है। इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है। नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि मैं सिस्टम से सिर्फ न्याय चाहता हूं, जिससे किसी अन्य को इस तरह का कदम ना उठाना पड़े।
मानव शर्मा का बैकग्राउंड
सदर क्षेत्र के डिफेंस कॉलोनी निवासी मानव शर्मा TCS में रिक्रूटमेंट मैनेजर पद पर मुंबई में काम करते थे। बहन आकांक्षा अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहती है। पिता नरेंद्र शर्मा एयरफोर्स से रिटायर्ड हैं। घटना के दिन मानव की मां बेटी के पास दिल्ली गई हुई थीं, जबकि पिता घर में थे।

