Site icon AB News.Press

NIT Raipur : NIT रायपुर में पहली बार डॉक्टरेट की मानद उपाधि, डॉ. एस. सोमनाथ को मिलेगा सम्मान

NIT Raipur

रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) का 15वां दीक्षांत समारोह आज आयोजित हो रहा है। इस बार का समारोह बेहद खास होने जा रहा है, क्योंकि संस्थान पहली बार डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान करेगा। यह उपाधि ISRO के पूर्व चेयरमैन डॉ. एस. सोमनाथ को अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दी जाएगी।

इस दीक्षांत समारोह में 1319 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी, जिनमें से 27 मेधावी विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। NIT प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और समारोह को यादगार बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

छात्रों और अभिभावकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। यह समारोह विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम का सम्मान करने और विज्ञान व तकनीक के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने की प्रेरणा देने का अवसर होगा।

read more – Reiki of PCC Chief Deepak Baij’s house : छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान, PCC चीफ दीपक बैज के घर की रेकी करते पकड़े गए पुलिसकर्मी, पुलिस पर साजिश के आरोप

 

Exit mobile version