Site icon AB News.Press

Jharkhand Road Accident : लातेहार में भीषण सड़क दुर्घटना, JMM सांसद महुआ मांझी की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा इलाज

Jharkhand Road Accident

लातेहार। झारखंड के लातेहार जिले में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की राज्यसभा सांसद महुआ मांझी की कार का भीषण सड़क हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक यह दुर्घटना होटवाग सदर थाना क्षेत्र के NH 75 पर खुशबू ढाबा के पास हुई, जहां उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई।

READ MORE – Bitcoin Scam EXPOSED : क्रिप्टो फ्रॉड पर CBI की बड़ी कार्रवाई, 6600 करोड़ के घोटाले में 60 ठिकानों पर छापेमारी

घटना सुबह करीब चार बजे की है। हादसे में सांसद महुआ मांझी समेत उनके बेटे सोमबित मांझी, बहू कृति और कार चालक घायल भी हो गए। सांसद महुआ मांझी के बाएं हाथ की कलाई में फ्रैक्चर हुआ है। बता दें कि प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल भेजा गया है। वहीं सांसद महुआ मांझी के बेटे ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन ने एंबुलेंस उपलब्ध कराने में लगभग एक घंटे की देरी कर दी थी।

Jharkhand Road Accident

बता दें कि इससे पहले भी महाकुंभ से लौटते समय सड़क हादसों की घटनाएं सामने आई हैं। हाल ही में, उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकरा गई, जिसमें 9 लोग घायल हो गए। इसके अलावा, बिहार के सांसद पप्पू यादव की भतीजी की महाकुंभ से लौटते वक्त सड़क हादसे में मौत हो गई थी।

गौरतलब है कि महुआ मांझी झारखंड की राजनीति और साहित्य जगत में एक महत्वपूर्ण नाम हैं। वह झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की वरिष्ठ नेता होने के साथ-साथ हिंदी साहित्य की प्रतिष्ठित लेखिका भी हैं। हेमंत सोरेन के परिवार की करीबी मानी जाने वाली महुआ मांझी लंबे समय से जेएमएम महिला मोर्चा की अध्यक्ष रही हैं और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं।

Jharkhand Road Accident

पिछले विधानसभा चुनाव में जेएमएम ने उन्हें रांची सीट से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह (सीपी सिंह) से उन्हें लगभग 22,000 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, इसके बाद महुआ मांझी को पार्टी ने राज्यसभा भेजा,

जहां वह झारखंड की आवाज बुलंद कर रही हैं। उनका सामाजिक योगदान और राजनीतिक सक्रियता झारखंड की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को मजबूत करने में मददगार रही है।

READ MORE – 10th CBSE Board Exam : CBSE 10वीं बोर्ड 2026 से दो चरणों में, पहली परीक्षा फरवरी-मार्च में, दूसरी मई में होगी आयोजित!

Exit mobile version