Subhash Mishra had to take bail: अरुण भद्रा के चेक डिस्ऑनर प्रकरण में पूर्व शासकीय अफसर सुभाष मिश्रा को लेनी पड़ी जमानत

Subhash Mishra had to take bail: अरुण भद्रा के चेक डिस्ऑनर प्रकरण में पूर्व शासकीय अफसर सुभाष मिश्रा को लेनी पड़ी जमानत

Subhash Mishra had to take bail

रायपुर। राजधानी रायपुर के जेएमएफसी कोर्ट में सोमवार को अरुण भद्रा चेक डिस्ऑनर मामले की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान प्रतिवादी पूर्व शासकीय अधिकारी सुभाष मिश्रा को जमानत लेनी पड़ी।

सुनवाई जेएमएफसी कोर्ट के जज आलोक अग्रवाल ने की। केस से जुड़े मामले को लेकर वकीलों ने बताया कि आज सुभाष मिश्रा को कोर्ट में हाजिर होना पड़ा और जमानत लेनी पड़ी।

गौरतलब है कि सुभाष मिश्रा पूर्व सरकारी अफसर और रायपुर मीडिया में जाना पहचाना नाम है। हालांकि उनके साथ कई विवाद भी जुड़े रहे हैं।

सुभाष मिश्रा पर छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम में कथित घोटाले का भी आरोप है। पाठ्य पुस्तक निगम में कथित तौर पर 4 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ था। इस मामले में ईओड्ब्ल्यू में केस दर्ज है।

सूत्रों का दावा है कि ये घोटाला उनके ही कार्यकाल में हुआ था और इसकी शिकायत भी पिछले साल मुख्यमंत्री के समक्ष की गई थी।

Breaking News News and Politics राज्य खबर