CHHAAVA BOX OFFICE COLLECTION : ‘छावा’ ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 10 दिनों में पार किए 300 करोड़ रुपये

CHHAAVA BOX OFFICE COLLECTION : ‘छावा’ ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 10 दिनों में पार किए 300 करोड़ रुपये

CHHAAVA BOX OFFICE COLLECTION

मुंबई। विक्की कौशल स्टारर ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। 14 फरवरी को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने महज 10 दिनों में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के वीर पुत्र संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है।

READ MORE – CG Vidhan Sabha Budget 2025 : छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र का आगाज, कुल 17 बैठकें प्रस्तावित

विक्की कौशल ने फिर किया कमाल

फिल्म में विक्की कौशल ने संभाजी महाराज का किरदार निभाया है, और उनके अभिनय की जमकर सराहना हो रही है। वहीं, रश्मिका मंदाना ने उनकी पत्नी येसूबाई भोसले की भूमिका निभाई है। अक्षय खन्ना ने मुगल बादशाह औरंगजेब के किरदार में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया है।

फिल्म की अब तक की कमाई (बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट)
  • पहला दिन : 31 करोड़
  • दूसरा दिन : 37 करोड़
  • तीसरा दिन : 48.5 करोड़
  • चौथा दिन : 24 करोड़
  • पांचवां दिन : 25.25 करोड़
  • छठा दिन : 32 करोड़
  • सातवां दिन : 21.5 करोड़
  • आठवां दिन : 23.5 करोड़
  • नौवां दिन : 45 करोड़
  • कुल (9 दिन) : 287.75 करोड़
  • दसवां दिन : 300 करोड़ पार

फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज : फिल्म को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। एक्शन, सिनेमेटोग्राफी और बैकग्राउंड म्यूजिक ने इसे एक ग्रैंड अनुभव बना दिया है। वहीं गोवा सरकार ने फिल्म को टैक्स फ्री घोषित कर दिया है। यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फिल्म की तारीफ की है।

‘छावा’ बनी साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

2024 की सबसे बड़ी ऐतिहासिक फिल्मों में से एक मानी जा रही ‘छावा’ ने साबित कर दिया है कि दर्शकों को ऐतिहासिक गाथाएं खूब पसंद आ रही हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म कितने और रिकॉर्ड तोड़ती है।

READ MORE – PM Modi Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में रेत कलाकार मधुरेंद्र कुमार की अनोखी कृति

Breaking News Knowledge National News and Politics स्पेशल