MLA devendra yadav release from jail: 7 महीने की जेल के बाद देवेंद्र यादव रिहा: रायपुर से सीधे खुर्सीपार जाएंगे विधायक, बलौदाबाजार हिंसा केस में बंद थे

MLA devendra yadav release from jail: 7 महीने की जेल के बाद देवेंद्र यादव रिहा: रायपुर से सीधे खुर्सीपार जाएंगे विधायक, बलौदाबाजार हिंसा केस में बंद थे

MLA devendra yadav release from jail

रायपुर। बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में बंद भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव आज जेल से रिहा हो गए हैं। उन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी। बता दें, बलौदाबाजार हिंसा मामले आरोपी बनाए जाने के बाद से वे 17 अगस्त से जेल में बंद थे।

देवेंद्र यादव के समर्थक उनके जेल से छूटने स्वागत की तैयारी में थे। जेल से निकलने के बाद देवेन्द्र सीधे भिलाई के लिए निकलने वाले हैं। इसमें बलौदाबाजार हिंसा मामले से जमानत पर रिहा हुए सतनामी समाज के लोग पहुंच रहे हैं। इसके अलावा यादव समाज के लोग भी मौजूद रहे।

किस आधार पर विधायक को मिली जमानत

जमानत याचिका को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की ओर से उनके वकील ने कहा, बलौदाबाजार हिंसा वाले दिन कांग्रेस विधायक सिर्फ सभा में शामिल हुए थे, इस दौरान ना तो वे मंच ओर चढ़े ना ही उन्होंने कोई भाषण दिया। ऐसे में ये नहीं कहा जा सकता कि कांग्रेस विधायक ने भीड़ को भड़काने का प्रयास किया था।

‘पुलिस की कार्रवाई राजनीति से प्रेरित’

देवेंद्र यादव के वकील ने आगे कहा कि विरोध प्रदर्शन में शामिल होने और हिंसक घटना के समय में काफी अंतर है। विधायक के वकीलों ने दलील दी कि जहां हिंसा हुई उस जगह पर विधायक मौजूद नही थे, ना ही उनकी गिरफ्तारी मौका ए वारदात से हुई है। बल्कि उनकी गिरफ्तारी घटनास्थल से कई किलोमीटर दूर भिलाई स्थित उनके आवास से की गई थी। विधायक की गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित थी

सरकारी षड्यंत्र की हार- भूपेश बघेल

कांग्रेस विधायक की जमानत मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, सुप्रीम कोर्ट ने आज सरकारी षड्यंत्र में जेल में बंद भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को जमानत दे दी है। यह सत्य की जीत है। यह सरकारी षड्यंत्र की हार है। आने वाले समय में यह साबित हो जाएगा कि सरकार ने उन्हें गलत तरीके से महीनों जेल में रखा।

बलौदाबाजार आगजनी कांड में बड़ा अपडेट

हाईकोर्ट ने मामले में 112 आरोपियों को दी जमानत
25 हज़ार के बॉन्ड पर मिली आरोपियों को जमानत
लंबे समय से जेल में बंद होने और विवेचना पूरी होने का दिया तर्क
हर सुनवाई में ट्रायल कोर्ट में उपस्थित होने निर्देश
जस्टिस एन के व्यास की सिंगल बेंच में हुई सुनवाई
इसी मामले में देवेंद्र यादव को सुप्रीम कोर्ट से मिल चुकी है राहत

Breaking News राज्य खबर