Jagdalpur IED Blast soldier injured
जगदलपुर। नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों की एक टीम नक्सलियों की सूचना पर सर्चिंग पर निकली थी, जहां एक जवान आईईडी की चपेट में आया। धमाके के चलते जवान घायल हो गया जिसे तत्काल उपचार के लिए राजधानी रायपुर रेफर किया गया है।

बता दें कि 21 फरवरी को जिला बल एवं डीआरजी की संयुक्त पार्टी सड़क सुरक्षा ऑपरेशन के लिए निकली हुई थी। सर्च अभियान के दौरान लगभग दो बजे तोयमेटा और कवानार के बीच जंगल में आईईडी की चपेट में आने से डीआरजी का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान की हालत को देखते हुए और उसके बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट रायपुर भेज दिया गया।

Jagdalpur IED Blast soldier injured
इससे एक हफ्ते पहले छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में ही प्रेशर बम की चपेट में आने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का जवान घायल हो गया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र में प्रेशर बम की चपेट में आने से सीआरपीएफ की 231 वाहिनी के प्रधान आरक्षक एमएन शुक्ला घायल हो गए थे।
जगरगुंडा क्षेत्र में सीआरपीएफ की 231 वाहिनी के जवानों को गश्त पर रवाना किया गया था। दल जब अभियान से वापस लौट रहा था तब शुक्ला का पैर नक्सलियों द्वारा लगाए प्रेशर बम के ऊपर चला गया, इससे बम में विस्फोट हो गया था

