Katni To Mahakumbh Train divert : प्रयागराज जानें वाली सारनाथ एक्सप्रेस एक्सप्रेस का रूट बदला, कटनी जंक्शन पर श्रद्धालुओं ने काटा बवाल

Katni To Mahakumbh Train divert : प्रयागराज जानें वाली सारनाथ एक्सप्रेस एक्सप्रेस का रूट बदला, कटनी जंक्शन पर श्रद्धालुओं ने काटा बवाल

Katni To Mahakumbh Train divert

कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जंक्शन यात्रियों ने जमकर बवाल काटा। दरअसल दुर्ग से चलकर कटनी जंक्शन होते हुए प्रयागराज, बनारस और छपरा जाने वाली सारनाथ एक्सप्रेस का रूट अचानक बदल दिया गया है। इससे यात्री परेशान हो गए। हुआ यूं कि ट्रेन कटनी जंक्शन जाया करती है लेकिन अचानक जंक्शन की बजाय मुड़वारा रेलवे स्टेशन भेज दी गई। जब यह जानकारी यात्रियों को मिली कि ट्रेन का रूट अचानक बदल दिया गया है, तो वे परेशान हो गए। हालांकि रेलवे की ओर से यात्रियों को मैसेज कर इसकी जानकारी दी गई थी लेकिन जो यात्री मोबाइल पर मैसेज चेक नहीं कर पाए थे, उनके लिए यह एक बड़ा झटका था।

प्रयागराज नहीं जाएगी ट्रेन
कटनी में रेल यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रूट में बदलाव किया गया है। जैसे ही यात्रियों को यह पता चला कि सारनाथ एक्सप्रेस प्रयागराज नहीं जाएगी, तो छत्तीसगढ़ से आए हजारों श्रद्धालु बुरी तरह भड़क गए। उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। गुस्साए यात्रियों ने ट्रेन की चेन खींची और ट्रेन को आगे बढ़ने से रोक दिया। यह हंगामा लगभग आधा घंटे तक चला।

रेल प्रशासन ने बदला रूट
रेल प्रशासन ने तुरंत ट्रेन को डायवर्ट रूट पर रवाना किया और यात्री जिन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा, उन्हें कटनी जंक्शन के लिए रवाना किया। इस घटनाक्रम के दौरान मुड़वारा स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग नारेबाजी कर रहे थे।

दिल्ली हादसे से लिया सबक
दरअसल महाकुंभ प्रयागराज में लगातार बढ़ रही यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से स्टेशनों में यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से चौकसी बढ़ाई गई है। दरअसल दिल्ली रेलवे स्टेशन में हादसे के बाद पूरे भारतवर्ष में अलर्ट किया गया है। चूंकि कटनी जंक्शन से चारों दिशाओं के लिए ट्रेनों का आवागमन होता है।

यात्रियों की सुरक्षा की व्यवस्था का जायजा लेने पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा सहित कोतवाली थाना प्रभारी आशीष कुमार शर्मा व पुलिस बल मुख्य रेलवे स्टेशन पहुंचा था, जहां उन्होंने आरपीएफ थाना प्रभारी अनिल दीक्षित और एल पी कश्यप जी आर पी थाना प्रभारी से यात्रियों के लिए सुरक्षा व्यवस्था के किए गए इंतजामों के बारे में जानकारी ली।

इसके साथ ही यहां मुख्य रेलवे स्टेशन से प्रयागराज के लिए कितनी ट्रेन आवागमन हो रही है इसकी भी जानकारी उनके द्वारा ली गई भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन द्वारा कहा गया है।

Breaking News News and Politics