Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025
रायपुर। छत्तीसगढ़ में 11 फरवरी 2025 को नगरीय निकाय चुनाव संपन्न हुए, जिसमें 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका परिषद और 114 नगर पंचायतों सहित कुल 173 नगरीय निकायों में मतदान हुआ। मतगणना आज, 15 फरवरी 2025 को सुबह 9 बजे से शुरू हो चुकी है।
इस चुनाव में लगभग 72.33% मतदान दर्ज किया गया, जो पिछले चुनाव की तुलना में लगभग 5% अधिक है। ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में शहरी क्षेत्रों की तुलना में अधिक मतदान हुआ। कोरिया जिले में सर्वाधिक 85% मतदान हुआ, जबकि राजधानी रायपुर में यह लगभग 50% रहा।
मतदान प्रक्रिया मुख्यतः शांतिपूर्ण रही, हालांकि कुछ स्थानों पर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़पों की खबरें भी सामने आईं। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा सभी 173 नगरीय निकायों के परिणाम आज घोषित किए जाएंगे। पहले महापौर और अध्यक्ष पदों की मतगणना होगी, इसके बाद वार्ड सदस्यों की मतगणना उनके वार्ड नंबर के क्रम में की जाएगी।
Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025
रायपुर में 104 टेबल पर होगी वोटों की गिनती
रायपुर के सेजबहार स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज कैंपस में वोटों की गिनती की जाएगी। मतगणना प्रक्रिया सुबह 9 बजे डाक मत पत्रों की गिनती से शुरू होगी। इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जाएगी, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

राजधानी रायपुर में कुल 70 वार्डों के 1095 मतदान केंद्रों पर हुए मतदान की गणना लगभग 15 राउंड में पूरी होगी। इसके लिए कुल 104 मतगणना टेबल लगाए गए हैं, जहां अधिकारी और कर्मचारी तैनात रहेंगे।चुनाव आयोग ने गिनती के दौरान किसी भी अनियमितता को रोकने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। साथ ही, मतगणना स्थल पर उम्मीदवारों और उनके एजेंटों को निर्धारित नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

