Site icon AB News.Press

Matru Vandana Yojana : ओडिशा सरकार का बड़ा फैसला, बेटियों के जन्म पर 12,000 और बेटों के लिए 10,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि

Matru Vandana Yojana

ओडिशा की मोहन माझी सरकार ने मातृ एवं शिशु कल्याण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्य में ममता योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना को सह-ब्रांड कर लागू करने का निर्णय लिया है। इस नई नीति के तहत अब राज्य में लड़कियों के जन्म पर महिलाओं को 12,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी, जबकि लड़कों के जन्म पर यह राशि 10,000 रुपए निर्धारित की गई है।

read more – Tejas Fighter Jet : तेजस की डिलीवरी में देरी पर एयर चीफ मार्शल एपी सिंह का एचएएल पर बड़ा बयान – “मुझे भरोसा नहीं है”

वहीं सरकार के इस फैसले का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करना है। बेटियों के जन्म पर अधिक प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय यह दर्शाता है कि सरकार लिंग समानता और बेटियों के महत्व को बढ़ावा देना चाहती है।

ममता योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का तालमेल
सरकार की प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री मोहन माझी ने इस फैसले की घोषणा करते हुए कहा, “हमारा लक्ष्य है कि हर मां को उसका हक मिले और बेटियों के जन्म को उत्सव की तरह मनाया जाए। यह कदम हमारे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है।”

गौरतलब है कि मोहन माझी सरकार का यह फैसला महिला सशक्तिकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सुधार और बेटियों के महत्व को बढ़ावा देने की दिशा में एक साहसिक कदम है। इससे ओडिशा में एक नई सामाजिक सोच विकसित होने की उम्मीद है, जहां बेटियों को बोझ नहीं बल्कि गर्व का प्रतीक माना जाएगा।

read more – SATYENDRA DAS PASSED AWAY : राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का 85 वर्ष की आयु में निधन, सीएम योगी ने जताया शोक

Exit mobile version