60 Lakhs Robbed In raipur: चुनाव के बीच रायपुर में 60 लाख ले उड़े डकैत, आर्मी ड्रेस में आए लाल सलाम बोलकर दी घर उड़ाने की धमकी

60 Lakhs Robbed In raipur: चुनाव के बीच रायपुर में 60 लाख ले उड़े डकैत, आर्मी ड्रेस में आए लाल सलाम बोलकर दी घर उड़ाने की धमकी

60 Lakhs Robbed In raipur

रायपुर। राजधानी रायपुर में मंगलवार को नगरीय निकाय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही थी। इसी दौरान खम्हारडीह थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े 60 लाख की डकैती हो गई है। डकैत आर्मी ड्रेस में थे। वे दनदनाते घर में घुसे।

फिर उन्होंने घर के बुजुर्ग को धमकाया। इसके बाद उन्हें बंधक बना लिया। बंधक बनाने के बाद डकैतों ने लाल सलाम बोलकर धमकी दी। बुजुर्ग से कहा, तेरा घर को बम से उड़ा देंगे।

डकैत शंकर नगर के अनुपम नगर कार से पहुंचे। उनकी कार सीसीटीवी में कैद हुई। कैमरे में 4 डकैतो को भी उतरते हुए देखा जा रहा हैं। पुलिस के अनुसार 2 महिला और एक पुरुष को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया है।

Breaking News