Site icon AB News.Press

President Droupadi Murmu : राष्ट्रपति ने महाकुंभ में लगाई पुण्य डुबकी, सूर्य को अर्घ्य दिया, हनुमान मंदिर में करेंगी दर्शन

President Droupadi Murmu

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के पावन अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को संगम तट पर आस्था की डुबकी लगाई। स्नान से पहले उन्होंने मां गंगा को पुष्प अर्पित किए और भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। संगम में डुबकी लगाने के बाद राष्ट्रपति ने विधिवत गंगा पूजा और आरती की। इसके पश्चात वे अक्षयवट और प्रसिद्ध लेटे हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी।

read more – Panchayat Election 2025 : त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मी: लोकतंत्र का जश्न छत्तीसगढ़ के गांव-गांव में

सुबह करीब 9:30 बजे राष्ट्रपति का हेलिकॉप्टर बमरौली एयरपोर्ट पर उतरा, जहां उनका स्वागत उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इसके बाद राष्ट्रपति अरैल घाट पहुंचीं और वहां से नाव के जरिए संगम तट की ओर रवाना हुईं। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी और राज्यपाल आनंदीबेन भी मौजूद थे।

President Droupadi Murmu

राष्ट्रपति मुर्मू का यह दौरा ऐतिहासिक है क्योंकि वे देश की दूसरी राष्ट्रपति हैं जिन्होंने महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई है। इससे पहले, 1954 में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भीमहाकुंभ में पुण्य डुबकी लगाई थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शाम 4 बजे तक प्रयागराज में रहेंगी। उनके इस धार्मिक यात्रा से महाकुंभ के आध्यात्मिक महत्व को और भी नई ऊंचाइयां मिली हैं।

उनका यह ऐतिहासिक कदम महाकुंभ के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को और भी गौरवान्वित करता है। राष्ट्रपति मुर्मू के इस दौरे से महाकुंभ का धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व और भी बढ़ गया है। उनका यह कार्यक्रम न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह भारत की समृद्ध विरासत और परंपराओं को भी सशक्त बनाता है।

महाकुंभ में अब तक 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं, जिसमें देश-विदेश के साधु-संत, राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता और आमजन शामिल हैं। राष्ट्रपति का यह दौरा महाकुंभ के गौरवशाली इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो गया है।

President Droupadi Murmu

राष्ट्रपति का यात्रा कार्यक्रम:

President Droupadi Murmu

महाकुंभ में शामिल प्रमुख हस्तियां:

read more – Panchayat Election 2025 : त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मी: लोकतंत्र का जश्न छत्तीसगढ़ के गांव-गांव में

Exit mobile version